{"_id":"691a1c1f05b286bcd80d446a","slug":"invitation-extended-to-the-sangat-for-the-martyrdom-ceremony-of-shri-guru-tegh-bahadur-ji-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145427-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी समागम के लिए संगत को दिया न्योता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी समागम के लिए संगत को दिया न्योता
Mon, 17 Nov 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस इस वर्ष 25 नवंबर को जिले में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इस विशाल और गरिमामयी कार्यक्रम के लिए जन-जन को आमंत्रित करने के उद्देश्य से सुभाष कलसाना ने रविवार को क्षेत्र के कई गांवों का व्यापक दौरा किया और संगत को व्यक्तिगत रूप से न्योता दिया।
कलसाना ने शहादत दिवस से जुड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से साझा करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 23 नवंबर को शोभायात्रा बराड़ा से होते हुए शाहाबाद के ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में पहुंचेगी। 24 नवंबर यह शोभायात्रा शाहाबाद क्षेत्र के 15 गांवों में से होते हुए कुरुक्षेत्र के लिए प्रस्थान करेगी जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है।
कलसाना ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि शाहाबाद के सभी गांवों में शोभायात्रा का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत होगा। इसके लिए संगत और पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा दी गई है ताकि हर चरण पर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
गांवों के दौरे के दौरान सरपंच राकेश कुमार, हरप्रीत सिंह, पवन सैनी, प्रितम सिंह, बलवंत सिंह और सुरजीत सिंह, राजकिशन आदि मौजूद रहे।