{"_id":"697535f415e2af9d3908bcc4","slug":"introduced-students-to-the-life-sacrifice-and-patriotism-of-netaji-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-149068-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेताजी के जीवन, त्याग और राष्ट्रभक्ति से विद्यार्थियों को कराया परिचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेताजी के जीवन, त्याग और राष्ट्रभक्ति से विद्यार्थियों को कराया परिचित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध विद्वानों और शिक्षाविदों ने भाग लेकर विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। राष्ट्रीय वैदिक विद्वान डॉ. विद्यालंकार, डॉ. सोमवीर, सहायक प्रोफेसर, दयाल सिंह कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय तथा डॉ. कृष्ण, सहायक प्रोफेसर, संस्कृत विभाग, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय शामिल रहे।
डॉ. सोमवीर ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन, व्यक्तित्व और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। नेताजी के विद्यालय जीवन की घटनाओं, माता-पिता से मिले संस्कारों और राष्ट्रसेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सच्चा देशभक्त बिना किसी पद, वेतन या पुरस्कार की अपेक्षा किए राष्ट्र के लिए संघर्ष करता है, क्योंकि शहादत ही सबसे बड़ा सम्मान है। सुभाष चंद्र बोस ने आईसीएस परीक्षा में सफलता पाने के बावजूद ब्रिटिश सरकार की सेवा ठुकरा दी। आजाद हिंद सेना के गठन और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को भी रेखांकित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सूबे प्रताप, अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, व्यवस्थापक रामनिवास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।