फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Introduced students to print making styles and techniques

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को प्रिंट मेकिंग शैलियों और तकनीकों से कराया परिचित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Introduced students to print making styles and techniques
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में विद्या​र्थियों को संबो​धित करते हुए कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में हिना भट्ट आर्ट वेंचर्स पुणे के सहयोग से मुद्रण कृति कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को देशभर के विख्यात कलाकार प्रिंट मेकिंग कला की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं। कार्यशाला में विभिन्न कलाकृतियों का मिश्रण देखने को मिल रहा है। नवीन तकनीकों और प्रिंट मेकिंग की गहन समझ के लिए पहचाने जाने वाले कलाकार अपनी विशिष्ट विधियों का उपयोग करके कलाकृतियां बनाएंगे तथा विद्यार्थियों को गहनता से बारीकियों के बारे में भी समझांएगे। कलाकृतियां कागज पर मुद्रित की जाएंगी, जिसमें पारंपरिक और समकालीन प्रिंट मेकिंग तकनीकों का मिश्रण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यातिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि कला केवल समाज का प्रतिबिंब नहीं है, बल्कि इसे आकार देने का माध्यम है। कार्यशालाएं विद्यार्थियों को सीखने के लिए एक व्यावहारिक दृष्टिकोण प्रदान करती हैं। विशिष्ट अतिथि प्रयाग शुक्ला ने कहा कि प्रिंट मेकिंग एक ऐसी कला है, जिसमें धैर्य, सटीकता और कल्पनाशीलता समाहित होती है। यह एक ऐसा माध्यम है जो कलाकार को पारंपरिक सोच से परे सोचने, प्रयोग करने और कुछ नया करने की चुनौती देता है। निदेशक हिना भट्ट ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को प्रिंट मेकिंग में विविध शैलियों और तकनीकों से अवगत करना है।
विज्ञापन





ये विख्यात कलाकार विद्यार्थियों को देंगे प्रशिक्षण
ललित कला विभाग के अध्यक्ष डॉ. गुरचरण सिंह ने बताया कि एक सितंबर तक चलने वाली कार्यशाला में कलात्मक प्रतिभा का एक महत्वपूर्ण संगम है। इसमें प्रसिद्ध प्रिंट मेकर नई दिल्ली से आनंद मोय बनर्जी, सुशांत गुहा, दत्तात्रेय आप्टे, कविता नायर, मोती झरोटिया, सोनीपत से राजन फुलारी, चंडीगढ़ से महेश प्रजापति, कुरुक्षेत्र से राकेश बानी, पंजाब से राजेश कलसी, करनाल से इशु जिंदल, हिमाचल प्रदेश से छेरिंग नेगी और जम्मू से देवा शर्मा शामिल रहेंगे। ये कार्यशाला विद्यार्थियों को प्रिंट मेकिंग में अग्रणी हस्तियों से जुड़ने और उनसे सीखने के लिए एक अमूल्य मंच प्रदान करता है।

कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed