फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav will be very special in Sri Lanka, there will be a unique confluence of spirituality, art and culture.

Kurukshetra News: श्रीलंका में बेहद खास होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, अध्यात्म, कला और संस्कृति का होगा अनूठा संगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav will be very special in Sri Lanka, there will be a unique confluence of spirituality, art and culture.
कुरुक्षेत्र। मदन मोहन छाबड़ा।
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका में मनाया जाने वाला गीता महोत्सव इस बार बेहद खास होगा, जिसके लिए तैयारी जोरों से की जा रही है। यह पहला मौका होगा जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अनूठा संगम दिखाई देगा। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में गीता सेमिनार से लेकर शोभायात्रा, प्रदर्शनी, गीतापाठ व गीता यज्ञ के साथ-साथ पवित्र ब्रह्मसरोवर तट की तर्ज पर श्रीलंका में भी शिल्प व क्रॉफ्ट मेला लगाया जाएगा। यही नहीं महोत्सव के दौरान श्रीलंका के विभिन्न क्षेत्रों के लोक कलाकार भी अपनी-अपनी कला से धूम मचाएंगे।
विज्ञापन

एक से तीन मार्च तक आयोजित किए जाने वाले इस महोत्सव को मनाने के लिए हाल ही में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की टीम श्रीलंका पहुंची थी, जहां वहां के सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रमनायके के साथ विशेष तौर पर पूरे आयोजन को लेकर खाका तैयार किया गया। इस आयोजन की कमान खुद सांस्कृतिक मंत्री विदुरा विक्रमनायके ने संभाली हुई है तो वहीं वहां के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने ने भी पूरी उत्सुकता दिखाई थी।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2016 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता महोत्सव मॉरिशस में मनाया गया था, जिसके बाद अब तक कनाडा, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में भी यह महोत्सव मनाया जा चुका है। अभी तक दर्जनभर देश प्रदेश सरकार को अपने यहां गीता महोत्सव मनाए जाने का प्रस्ताव दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीलंका के सांस्कृतिक मंत्री के जहन में है कुरुक्षेत्र में मनाया महोत्सव
गत सात से 24 दिसंबर तक पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर मनाए गए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों के दौरान 22 दिसंबर को पार्टनर कंट्री रहे श्रीलंका के पर्यटन मंत्री विदुरा विक्रमनायके भी पहुंचे थे। उन्होंने यहां ब्रह्मसरोवर तट पर लगे शिल्प व सरस मेले के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी देखी थी। यहां तक कि वे हरियाणवी कलाकारों के साथ झूमने को मजबूर हो गए थे। यही नहीं वे पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर सांध्यकालीन आरती में भी शामिल हुए थे। अध्यात्म, कला एवं संस्कृति के इस कुंभ को देख उन्होंने उसी दौरान ही अपने देश में गीता महोत्सव का आयोजन इसी तर्ज पर करवाने का खाका खींच लिया था। उन्होंने उसी समय ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर श्रीलंका में महोत्सव आयोजित करने की पेशकश की थी। हरियाणवी कलाकारों व दर्शकों को भी खुले दिल से श्रीलंका में आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने श्रीलंका गई केडीबी की टीम के साथ आयोजन के उक्त खाके पर विस्तार से चर्चा भी की।



बेहद खास व यादगार होगा श्रीलंका में गीता महोत्सव : छाबड़ा
कुरुक्षेत्र 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन एवं केडीबी के पूर्व मानद सचिव एमएम छाबड़ा का कहना है कि श्रीलंका में एक से तीन मार्च को आयोजित किया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कई मायनों में बेहद खास होगा। यह पहला मौका होगा जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्रॉफ्ट व शिल्प मेले के साथ-साथ गीता सेमिनार से लेकर शोभायात्रा, प्रदर्शनी, गीता पाठ व गीता यज्ञ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन होगा। श्रीलंका में इस आयोजन की तैयारी जोरों पर की जा रही है और केडीबी लगातार संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed