फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Mahotsav: Inflow of tourists, artists add color

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : पर्यटकों का तांता, कलाकारों ने जमाया रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
International Gita Mahotsav: Inflow of tourists, artists add color
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर ​शिल्प व सरस मेले को देखने के ​लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव समाप्ति की ओर है, जिसके चलते बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। शनिवार को सरस और शिल्प मेले में पर्यटकों का तांता लगा रहा। खासकर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी यहां पहुंचे जिन्होंने महोत्सव का आनंद उठाया। देशभर के शिल्पकार और कलाकार अपने कला-कौशल से महोत्सव को और भी खास बना रहे हैं। विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने अपनी-अपनी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पारंपरिक वेशभूषा और संगीत से सजे इन कार्यक्रमों ने संस्कृति और अध्यात्म के बीच एक अद्भुत संतुलन स्थापित किया। पवित्र ब्रह्मसरोवर के घाटों पर कलाकारों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दीं, जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान सहित अन्य प्रदेश के कलाकारों ने अपने-अपने लोकनृत्यों का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


घाटों पर कला, संस्कृति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिला। शनिवार के चलते पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचे तथा कलाकारों की प्रस्तुतियों पर झूमते दिखाई दिए। सरस और शिल्प मेले में पर्यटकों ने जमकर खरीदारी की तो वहीं शिल्पकारों ने भी मेले के अंतिम पड़ाव में अपनी वस्तुओं को कम दाम में बेचना शुरू कर दिया है। मेले में 200 शिल्पकार तथा सरस मेले में 19 राज्यों की सेल्फ हेल्प ग्रुप की स्टॉल का पर्यटकों ने अवलोकन किया और जमकर खरीदारी भी की। वहीं पर्यटकों ने ताऊ बलजीत की गोहाना जलेबी, राजस्थान का चूरमा तथा अन्य प्रदेश के व्यंजनों का जायका लिया। मेले में हस्तनिर्मित वस्तुओं और खाद्य पदार्थों को पर्यटक अधिक पसंद कर रहे हैं। लाखों की भीड़ देखकर शिल्पकारों के साथ-साथ कलाकारों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। छुट्टी के चलते महोत्सव और सीटेट की परीक्षा के चलते पूरे शहर में देर शाम तक जाम के हालात बने रहे। सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन




सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम : उपेंद्र
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पुलिस बल भी अपना कार्य कर रहा है। सरस व शिल्प मेला 15 दिसंबर तक जारी रहेगा, जिसमें देश-विदेश के पर्यटकों के लिए पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज होगा महोत्सव का समापन
रविवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन होगा, जिसके बाद कलाकार और शिल्पकार अपने-अपने प्रदेशों को रवाना होंगे। यह महोत्सव न केवल स्थानीय संस्कृति को उजागर करने का माध्यम बना, बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों के लिए भारत की विविधता और एकता का प्रतीक भी रहा। सरस और शिल्प मेले में हस्तशिल्प उत्पादों की जमकर खरीदारी हो रही है। पर्यटक यहां से स्मृतियों के रूप में हस्तनिर्मित सामान लेकर जा रहे हैं। इस महोत्सव ने गीता के संदेश कर्मयोग को एक नए रूप में प्रस्तुत करते हुए कला और अध्यात्म का अद्वितीय मंच प्रदान किया है।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर शिल्प व सरस मेले को देखने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर तट पर शिल्प व सरस मेले को देखने के लिए उमड़ी पर्यटकों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed