फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita FestivalMahabharata's Duryodhana, Suresh Wadkar, Punjabi Sufi Kanwar Grewal, poet Hari Om Panwar, and Sadhvi Purnima will be special attractions.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव महाभारत के दुर्योधन, सुरेश वाडेकर, पंजाबी सूफी कंवर ग्रेवाल, कवि हरिओम पंवार व साध्वी पूर्णिमा बनेंगे खास आकर्षण

Thu, 13 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
International Gita FestivalMahabharata's Duryodhana, Suresh Wadkar, Punjabi Sufi Kanwar Grewal, poet Hari Om Panwar, and Sadhvi Purnima will be special attractions.
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार महाभारत सीरियल के दुर्याेधन पुनीत इस्सर, प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर, पंजाबी सूफी गायक कंवर ग्रेवाल, कवि हरिओम पंवार खास आकर्षण होंगे। यही नहीं साध्वी पूर्णिमा भी अपने धार्मिक भजनों से माहौल में भक्ति रस भरेंगी। इन सभी सितारों का महोत्सव में पहुंचना तय हो चुका है जिसके साथ ही इनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाने लगी है। अधिकतर कार्यक्रम ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में तैयार किए जा रहे मुख्य मंच पर ही होंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में हर बार फिल्म व अध्यात्म जगत के सितारे अपनी-अपनी कला का जादू बिखेरते हैं। इस बार भी ऐसे 20 सितारों के नाम पर मंथन किया गया है जिनमें से ये नाम तय किए जा चुके हैं। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्यों के अनुसार महोत्सव शुरू होने से पहले पूरी रूपरेखा तय हो जाएगी। केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल का कहना है कि कुछ अन्य कलाकारों को भी बुलाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अगले एक से दो दिन में सभी कार्यक्रम तय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पुनित इस्सर निभा चुके दुर्योधन की भूमिका
अभिनय की दुनिया में बीआर चोपड़ा के महाभारत धारावाहिक में दुर्योधन की भूमिका निभा चुके हैं और उनकी इसी से बड़ी पहचान भी है। वे सलमान खान की अभिनीत फिल्म गर्व का भी निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने कई रामायण से संबंधित नाटकों में अभिनय किया है जिनमें उनकी ओर से निर्देशित और अभिनीत जय श्री राम-रामायण नामक एक ब्रॉडवे-शैली का संगीत नाटक भी शामिल है। इस नाटक में वे रावण की भूमिका निभाते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य नाटकों और रामलीला में भी रामायण से संबंधित किरदार निभाए हैं। गीता महोत्सव में भी उनकी टीम की ओर से रामायण का आयोजन किया जाएगा। पिछले वर्ष फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने महोत्सव में खास प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साध्वी पूर्णिमा को पूनम दीदी के नाम से भी जाना जाता है। वे प्रख्यात भक्ति गायिका हैं। उनका जीवन ईश्वर के प्रति भक्ति और सेवा को समर्पित रहा है। उन्होंने कई भक्ति गीत गाए हैं और ईश्वर की उपस्थिति को जीवंतता से व्यक्त किया है। अपनी इसी कला का जादू वे गीता महोत्सव में बिखेरेंगी और भजनों के जरिये अध्यात्म की बयार बहाएंगी।
कोल्हापुर के रहने वाले सुरेश वाडेकर एक भारतीय पार्श्वगायक हैं। हिंदी और मराठी फिल्मों के अलावा अनेक भोजपुरी, कोंकणी और ओड़िया गाने भी गा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed