फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Gita Festival: Cultural programs will be scattered on 75 pilgrimages of 48 Kos

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव: 48 कोस के 75 तीर्थों पर बिखरेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
International Gita Festival: Cultural programs will be scattered on 75 pilgrimages of 48 Kos
इस बार के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर 48 कोस के 75 तीर्थों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी। दो साल बाद फिर से महोत्सव में भव्य और उच्च स्तरीय कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी, लेकिन इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशाल पंडाल नहीं लगेगा। पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही सभी मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में एक बैठक मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी मुकुल कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने जिले के अधिकारियों के साथ गीता जयंती महोत्सव पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महोत्सव के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन करने की जिम्मेवारी हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा कला परिषद और उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला (एनजेडसीसी) को सौंपी गई है। महोत्सव पर पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर सुबह और सायं कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, द्रोपदी कूप के पास बनने वाले हरियाणा पवेलियन और ब्रह्म सरोवर के घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान पुरुषोत्तमपुरा बाग में सुबह 11 बजे से सायं 5 बजे तक तथा सायं 6.30 बजे से लेकर 8.30 बजे तक, ब्रह्मसरोवर के आरती स्थल पर भजन संध्या सायं 5 बजे से लेकर 6 बजे तक और द्रौपदी कूप में बनने वाले हरियाणा पैवेलियन में हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सूची तैयार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की निदेशिका प्रतिमा चौधरी, हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय बसीन, मुख्यमंत्री के पब्लिसिटी सेल के ओएसडी एवं हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक गजेंद्र फोगाट, एडीसी अखिल पिलानी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ अनुभव मेहता, अंडर ट्रेनिंग आईएएस जया शारदा, केडीबी के सदस्य सौरभ चौधरी, उपेंद्र सिंघल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुबह चार और सायं दो सांस्कृति कार्यक्रम होंगे प्रस्तुत
पुरुषोत्तमपुरा बाग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मुख्य मंच बनाया जाएगा। इस मंच पर सुबह के समय 4 और सायं के समय 2 सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और हरियाणा पैवेलियन में नियमित रूप से हरियाणवी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चलेगा। यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 9 से 14 दिसंबर तक आयोजित होंगे। इसके अलावा ब्रह्मसरोवर के घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन 2 से 19 दिसंबर तक किया जाएगा। वहीं आरती से पहले भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें चयनित कलाकार ही भजन सुनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के 75 वर्ष पर 75 तीर्थों पर कार्यक्रम
इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सभी कार्यक्रम आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित होंगे। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के विषय को जहन में रखते हुए इस बार 75 तीर्थों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed