फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Mahotsav: Last year the police could not provide full security at the Geeta Mahotsav, this time the soldiers of private security agencies will guard it.

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव : पिछले वर्ष गीता महोत्सव में पुलिस नहीं दे पाई थी पूरी सुरक्षा, इस बार निजी सुरक्षा एजेंसियों के जवान करेंगे पहरेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav: Last year the police could not provide full security at the Geeta Mahotsav, this time the soldiers of private security agencies will guard it.
कुरुक्षेत्र। 28 नवंबर से शुरू होने वाले 18 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे, इसके लिए इस बार पुलिस के साथ-साथ निजी सुरक्षा कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। वॉकी-टॉकी से लैस इन सुरक्षा कर्मियों में महिलाएं भी शामिल होंगी। ब्रह्मसरोवर तट पर लगाए जाने वाले क्राफ्ट व सरस मेले में 30 स्टॉल पर एक महिला व एक पुरुष सुरक्षा कर्मी मुस्तैद किया जाएगा। पिछले वर्ष महोत्सव के दौरान छीनाझपटी से लेकर चोरी व महिला श्रद्धालुओं के साथ छेड़छाड़ की अनेक घटनाएं सामने आई थीं तो महोत्सव संपन्न होने के बाद समीक्षा में भी पुलिस की तत्परता व तैनाती पर सवाल उठाए गए थे। यही नहीं पिछले वर्ष के रहे इस अनुभव को न केवल इस बार पुलिस अधीक्षक से कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से अवगत कराया गया बल्कि निजी सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों को भी तैनात किए जाने का फैसला लिया गया। ये सुरक्षाकर्मी न केवल श्रद्धालुओं और शिल्पकारों व उनके सामान की सुरक्षा को लेकर तत्पर रहेंगे बल्कि महोत्सव के दौरान वीआईपी के आवागमन के दौरान की सुरक्षा व्यवस्था में अहम हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन




इस बार नहीं होगी वीआईपी के आने से श्रद्धालुओं को परेशानी
गीता महोत्सव में अक्सर वीआईपी व वीवीआईपी का आगमन रहता है। ऐसे में पुलिस द्वारा कई रास्ते बंद कर दिए जाते हैं, जिससे आम श्रद्धालुओं व पर्यटकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन इस बार श्रद्धालुओं व पर्यटकों को इससे छुटकारा मिलेगा। केडीबी ने नए रूप से वीआईपी व वीवीआईपी के लिए रूट प्लान तैयार कर पुलिस को सौंपा है, जिस पर अब पुलिस के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इसे जल्द ही फाइनल कर दिया जाएगा। उधर पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने भी भरोसा दिया है कि इस बार रूट प्लान को और बेहतर बनाते हुए आम श्रद्धालुओं को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed