फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   International Geeta Jayanti Mahotsav: Glimpse of cultures of all the states visible on the banks of Brahmasarovar

अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव : ब्रह्मसरोवर तट पर दिख रही सभी प्रदेशों की संस्कृतियों की झलक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
International Geeta Jayanti Mahotsav: Glimpse of cultures of all the states visible on the banks of Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में देशभर से आए कलाकारों ने अपने-अपने प्रदेश के लोक नृत्य को प्रस्तुत किया। कलाकारों ने महोत्सव में प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। वहीं पर्यटकों ने भी तालियां बजाकर कलाकारों का अभिवादन किया और उनकी शानदार प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। रविवार होने के चलते और महोत्सव के मुख्य कार्यक्रमों की शुरुआत के साथ ही ब्रह्मसरोवर के तट पर भारी भीड़ उमड़ी रही। पर्यटकों ने महोत्सव में जमकर खरीदारी की और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
विज्ञापन


महोत्सव के 11वें दिन उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के कलाकारों ने अलग-अलग प्रस्तुति देकर पर्यटकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इस उत्सव के इस मंच पर देश की लोक संस्कृति को देखा जा सकता है। इन लोक नृत्यों में उत्तराखंड के लोक नृत्य ने पर्यटकों के सामने शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही लूटी। वहीं महोत्सव के सरस और क्राफ्ट मेले को देखने के लिए लगातार पर्यटकों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, जिसके चलते दिनभर पर्यटक महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम में जान फूंकने का काम पंजाब का भांगड़ा कर रहा है। इस लोक नृत्य की प्रस्तुति देने के लिए पंजाब से विशेष ग्रुप को आमंत्रित किया गया है। पंजाब के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों ने भी अपने-अपने लोक नृत्यों कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दीं। इन कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। साथ ही ब्रह्मसरोवर के तट पर देश की संस्कृति का केंद्र बनता नजर आया। इस मंच पर सभी प्रदेशों की संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बहरूपिए कर रहे पर्यटकों को आकर्षित

महोत्सव में बहरूपिए पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। राजस्थान से आए बहरूपिए और कलाकारों के साथ पर्यटक जमकर सेल्फी खिंचवाकर आनंद ले रहे हैं। बहरूपिए पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने पर मजबूर कर रहे हैं। यह कलाकार 24 दिसंबर तक इस महोत्सव में अलग-अलग वेशभूषा बदलकर पर्यटकों व स्थानीय लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed