फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Intellectuals of North India will deliberate on the current situation.

Kurukshetra News: वर्तमान हालात पर उत्तर भारत के बुद्विजीवी करेंगे मंथन

Tue, 09 Jun 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Jun 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Intellectuals of North India will deliberate on the current situation.
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी स्थित अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में 12 से 14 जून तक तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर का आयोजन होगा। समाज सुधार, सामाजिक जागरूकता तथा समसामयिक विषयों पर सैकड़ों बुद्विजीवी विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद निष्कर्ष रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी। यह रिपोर्ट लेकर गांव-गांव जाएंगे उसके बाद सरकार को भी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

चिंतन शिविर के संबंध में सोमवार को धर्मशाला में बैठक हुई तो वहीं पत्रकारों से जाट सभा के प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद एवं देशवाल खाप प्रधान संजय देशवाल सहित विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों ने पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस महापंचायत एवं चिंतन शिविर में शिक्षा, युवाओं का भविष्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, किसान हित, रोजगार, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, गौसंवर्धन, सामाजिक समरसता, ग्रामीण विकास तथा राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न सत्रों में चर्चा होगी।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद ने कहा कि उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर समाज को नई दिशा देने तथा वर्तमान चुनौतियों पर सामूहिक विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर लिए गए निर्णय समाज के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सरपंच कर्मबीर घराड़सी, सतबीर कौशिक, नरेंद्र नैन, राजेंद्र हथिरा, जितेंद्र घराड़सी, श्रीपाल बालंद, संदीप सहरावत, अनिल देशवाल, राजेश सिंहरोहा, सरपंच मान सिंह देशवाल, सुदेश सहरावत व सुभाष बारना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed