{"_id":"6ad91bba9fe896765505c051","slug":"instructions-issued-to-conduct-an-investigation-into-the-death-of-a-student-during-a-school-trip-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163034-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: स्कूली टूर पर गई छात्रा की मौत मामले में जांच करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: स्कूली टूर पर गई छात्रा की मौत मामले में जांच करने के निर्देश
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आधिकारियों के समक्ष अपनी समस्य
संवाद न्यूज एजेंस
कुरुक्षेत्र। गांव मोरथला स्थित निजी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा की टूर के दौरान जनवरी माह में हुई मौत को लेकर परिवार आज भी भटकने को मजबूर है। परिवार को आज तक न मौत के कारणों का पता चल पाया और न हीं समय पर सूचना मिल पाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने एसडीएम शाहाबाद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
वे बुधवार को नए लघु सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एजेंडे में शामिल 12 शिकायतों में से 11 का मौके पर ही निपटारा किया गया। बैठक में गांव धंतौड़ी निवासी संजीव कुमार ने शिकायत में बताया कि जनवरी में गांव मोरथला स्थित निजी स्कूल की ओर से टूर आयोजित किया गया था। इसी दौरान उनकी बेटी की मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें न तो समय पर बेटी की मौत की सूचना दी और न ही मौत के कारणों के बारे में स्पष्ट जानकारी दी।
इस पर मंत्री ने मामले की जांच के निर्देश दिए। गठित कमेटी में जिला शिक्षा अधिकारी और समिति के चार सदस्य शामिल होंगे। कमेटी पुलिस, स्कूल प्रबंधन और शिकायतकर्ता का पक्ष सुनने के बाद अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। वहीं, गांव चढूनी जाटान के तत्कालीन सरपंच के खिलाफ मिली शिकायतों पर विभागीय विजिलेंस से जांच कराने के आदेश दिए गए। ग्रामीण जयपाल ने ग्राम पंचायत की ग्रांट के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
शिलापट्ट पर मठ की जगह लिखा जाएगा धर्मशाला
पानीपत के मतलोडा निवासी प्रो. रामनिवास जंगम की शिकायत पर मंत्री ने एसडीएम पिहोवा को जंगम धर्मशाला में शिलापट्ट दोबारा लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने शिलापट्ट पर लिखी सामग्री में केवल मठ की जगह धर्मशाला लिखा जाए, जबकि बाकी सामग्री पहले जैसी रखी जाए। वहीं, सेक्टर-3 निवासी की शिकायत पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों को ग्रीन बेल्ट में लगाया गया अवैध दरवाजा हटाने के निर्देश दिए गए।
-- -- -- -- -- -
सरपंच के खिलाफ जांच जल्द पूरी करने के निर्देश
गांव रामगढ़ रोड निवासी रामेश्वर की शिकायत पर मंत्री ने सरपंच की कार्यशैली को असंतोषजनक बताया। सरपंच के खिलाफ अलग-अलग शिकायतों की जांच एसडीएम और जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) स्तर पर चल रही है। मंत्री ने उपायुक्त को जांच जल्द पूरी करवाने के निर्देश दिए। शिकायत में आरोप था कि सरपंच की ओर से ओटीपी के बिना काम नहीं किए जाते।
-- -- -- --
एक सप्ताह में नुकसान की भरपाई पर कार्रवाई के निर्देश
लाडवा निवासी रामगोपाल की शिकायत पर मंत्री ने नगर पालिका लाडवा को आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के संबंध में एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिकायतों के समाधान के लिए नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
-- -- -- -- -
ये रहे मौजूद
बैठक में विधायक थानेसर अशोक अरोड़ा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, चेयरमैन सुभाष कलसाना, जयभगवान शर्मा डीडी, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सैनी और उपाध्यक्ष डीपी चौधरी सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।