फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspired to join the nation

Kurukshetra News: राष्ट्र से जुड़ने की दी प्रेरणा

Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 01 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Inspired to join the nation
इस्माईलाबाद। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें राजकीय कन्या महाविद्यालय से हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुनील थुआ मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. अजय चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों को राष्ट्र से जुड़ने और धर्म और जाति के नाम पर न बंटने की प्रेरणा दी। इसके बाद मुख्य वक्ता डॉ. थुआ ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता आंदोलन में सरदार पटेल के योगदान के बारे में बताया और राष्ट्र को एक करने के लिए दिए गए उनके योगदान के बारे में बताया। उप प्राचार्य डॉ. सविता कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थी को राष्ट्र को एक करने में महापुरुषों के योगदान के बारे में पता चलता है। इस अवसर पर हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक कुलदीप कुमार और राजनीति विभाग के सहायक प्राध्यापक रजत कुमार मंच संचालक के रूप में मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed