फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspired to celebrate Holi with brotherhood and harmony

Kurukshetra News: भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए किया प्रेरित

Tue, 03 Mar 2026 03:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 03 Mar 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Inspired to celebrate Holi with brotherhood and harmony
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में सोमवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने सभी को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया।इस दाैरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डांस, गीत, कविता और शेरो-शायरी की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। पूरा परिसर रंगों, हंसी और उमंग से सराबोर नजर आया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो.धीमान ने प्रह्लाद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, आस्था और सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैसे भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विश्वास और धैर्य को बनाए रखा, उसी प्रकार हमें भी जीवन में प्रेम, सद्भावना और एकता को अपनाना चाहिए। कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संस्थान में पारिवारिक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं और आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं। इस माैके पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो.आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.राजा सिंगला, कार्यक्रम संयोजक डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. विदुषी त्यागी, यूथ डायरेक्टर डॉ.सुधीर मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed