फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspire Award-Standard Scheme will increase the creative thinking of children

Kurukshetra News: इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना से बढ़ेगी बच्चों की रचनात्मक सोच

Mon, 25 Aug 2025 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 25 Aug 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Inspire Award-Standard Scheme will increase the creative thinking of children
कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान-भारत (एनआईएफ) ने विद्यार्थियों के लिए इंस्पायर अवॉर्ड-मानक योजना 2025-26 के नामांकन शुरू कर दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है। योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी अपने मौलिक और उपयोगी विज्ञान-आधारित विचार भेज सकते हैं। इस योजना में 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि हर स्कूल से अधिकतम पांच आइडिया भेजे जा सकते हैं, जिनमें कक्षा 11-12 (विज्ञान संकाय) से दो आइडिया शामिल हो सकते हैं। विचार मौलिक, व्यवहारिक, समाजोपयोगी और पर्यावरण हितैषी होने चाहिए। पहले चरण में स्कूल स्तर पर प्रतियोगिता होगी, जहां से श्रेष्ठ पांच आइडिया चयनित होकर वेब पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। चयनित विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने के लिए सरकार की ओर से 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। तैयार मॉडल जिला और राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रस्तुत होंगे। राष्ट्रीय स्तर पर 60 विद्यार्थी चुने जाएंगे जिन्हें राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा और जापान यात्रा का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें नए मशीन या उपकरणों के कॉन्सेप्ट जो अब तक मौजूद नहीं हैं, वह भेजे जा सकते हैं। मौजूदा मशीनों या उपकरणों में सुधार कर उन्हें बेहतर बनाना। ऐसे नवाचार जो स्थानीय समस्याओं का हल निकाल सकें। इस तरह के आइडिया विद्यार्थी नवाचार में बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि यह योजना केवल पुरस्कार जीतने का मौका नहीं है, बल्कि बच्चों के सपनों को हकीकत में बदलने का मंच है। उन्होंने सभी स्कूलों, शिक्षकों और अभिभावकों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक विद्यार्थी इसमें भाग लें ताकि उनका नवाचार जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed