फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspection of repair work on Brahmasarovar

केडीबी सीईओ ने ब्रह्मसरोवर पर चल रहे मरम्मत के कार्य को परखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Inspection of repair work on Brahmasarovar
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर मरम्मत का कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं नगराधीश चंद्रकांत कटारिया ने देर सायं ब्रह्मसरोवर पर चल रहे मरम्मत का कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, उत्तरी घाट, दक्षिण घाट, वीवीआईपी घाट, उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्व, पुरुषोत्तमपुरा बाग सहित सन्निहित सरोवर पर चल रहे कार्य को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता पर फोकस रखने के साथ जल्द कार्य पूरा करने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने ब्रह्मसरोवर के अंदर की तरफ लगाए गए 380 डस्टबिन की जांच करके अधिकारियों को स्वच्छता के संबंध में कुछ आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सूर्य ग्रहण मेले की तैयारियों के मद्देनजर स्वच्छता पर विशेष फोकस रखा जा रहा है। ब्रह्मसरोवर के अंदरूनी हिस्से को पूर्णत: स्वच्छ बनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन अभी कई जगहों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। ब्रह्मसरोवर में 20 अक्तूबर तक पानी भरा जाएगा सभी मिलकर ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की कि सूर्य ग्रहण मेले के दौरान और बाद में सफाई व्यवस्था को बनाने में प्रशासन का सहयोग करे। मेले तक लगातार सफाई व्यवस्था को लेकर निरीक्षण किया जाएगा। जहां-जहां भी कमी पाई जाएगी, उसको दूर किया जाएगा। इस मौके पर एसडीई कर्ण सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed