फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inspection of coaching centers yet to begin; notices served to 150 establishments.

Kurukshetra News: कोचिंग सेंटरों की जांच शुरू नहीं 150 प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Inspection of coaching centers yet to begin; notices served to 150 establishments.
कुरुक्षेत्र। दिल्ली, रोहतक और लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद विभाग की ओर से 150 प्रतिष्ठानों को नोटिस दिया गया है। इनमें कोचिंग सेंटर इसमें कोचिंग सेंटर, पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास, होटल, औद्योगिक इकाइयां, व्यावसायिक भवन शामिल हैं।
विज्ञापन

अफसोस प्रशासन की ओर से इन संस्थानों को नोटिस तो थमा दिए गए हैं लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो सकी है। उधर, दमकल विभाग पहले से ही निदेशालय से आए आदेशों के अनुसार होटलों का गहन निरीक्षण कर उन्हें नोटिस थमाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शनिवार को जिले के सभी एसडीएम के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों की पहचान करते हुए उनका निरीक्षण करने के लिए एक व्यापक स्तर पर अभियान चलाएं। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा संबंधी कमियों की पहचान कर निर्धारित सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की सूची तैयार करें, उनकी अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत ऑडिट कराएं तथा जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं हो रहा है, उनके विरुद्ध तत्काल आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed