{"_id":"673e585159e383a5950ae414","slug":"innovative-first-in-food-health-and-sanitation-subtheme-model-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-127183-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता सबथीम मॉडल में अभिनव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता सबथीम मॉडल में अभिनव प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र परिसर में जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें खंड स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने स्वाभाविक जिज्ञासा तथा रचनात्मकता को प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थी अपनी ज्ञान पिपासा को तृप्त कर सके।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सबथीम में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र अभिनव ने पहला स्थान हासिल किया और राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा की छात्रा महक ने दूसरा तथा खरींडवा की छात्रा शानिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आपदा प्रबंधन विषय पर मॉडल बनाने में धूलगढ़ के छात्र सागर ने पहला, भगवानपुर विद्यालय की छात्रा आरती ने दूसरा तथा ठोल के छात्र जतिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गणितीय मॉडलिंग और कंप्यूटेशनल सोच उपविषय में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र तन्मय ने पहला, ककराला गुजरान के छात्र अमन ने दूसरा तथा धुराला के नवनीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि परिवहन तथा संचार में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र के छात्र राघव ने पहला, पिहोवा कन्या स्कूल की छात्रा मान्या ने दूसरा तथा ठोल की अरविन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
संसाधन प्रबंधन में ककराला गुजरान की छात्रा नैंसी ने पहला, उमरी की सृष्टि ने दूसरा तथा मेहरा के जीवांश ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अपशिष्ट प्रबंधन में कन्या स्कूल थानेसर की छात्रा ईशा ने पहला, झांसा की छात्रा रजनी ने दूसरा और मेहरा की जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राकृतिक खेती में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरी के छात्र हर्ष ने पहला, गुमथला विद्यालय की छात्रा दिव्या ने दूसरा तथा मंगोली जाटान विद्यालय के विद्यार्थी लक्की ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डॉ. तरसेम ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर सुमन बाला, विद्याधन, रामेश्वर दास, सविता, राजेंद्र, राजेंद्र कुमार, विनय, सुषमा, बंसीलाल सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।