फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Innova's tyre bursts, auto overturns, six injured

Kurukshetra News: इनोवा का टायर फटा ऑटो पलटा, छह घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Innova's tyre bursts, auto overturns, six injured
इस्माईलाबाद। हादसे के बाद खड़ा ऑटो। संवाद
इस्माईलाबाद। ठसका रोड पर इनोवा गाड़ी का टायर फटने के धमाके से पास से सवारियों से भरा ऑटो संतुलन बिगड़ने से पोल से टकरा कर पलट गया। इससे ऑटो में बैठी सवारियों समेत छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इस्माईलाबाद के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरनाम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव ठसका मीरांजी से 10 से 15 महिलाएं एक ऑटो में सवार होकर मशरूम फार्म में मजदूरी करने के लिए निकली थी। जब ऑटो ठसका रोड पर रजवाहे के समीप पहुंचा तो उसी समय पीछे से एक इनोवा गाड़ी के ऑटो को ओवरटेक करने के दौरान गाड़ी का टायर फट गया।
विज्ञापन

इससे हुए धमाके की आवाज से ऑटो चालक घबरा गया और ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। ऑटो सड़क किनारे पोल से टकरा कर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित छह महिलाओं को चोटें आईं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायलों को इस्माईलाबाद के पीएचसी में दाखिल करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed