फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   innocent child showed courage in the Safe City Campaign In Kurukshetra, accused his uncle of misbehavior

Haryana: कुरुक्षेत्र में सेफ सिटी अभियान में मासूम ने दिखाया साहस, रिश्तेदार चाचा पर लगाया गलत हरकत का आरोप

Sun, 24 Aug 2025 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 24 Aug 2025 02:50 PM IST
सार

थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सब-इंस्पेक्टर तारो देवी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और अनुसंधान अधिकारी तारो देवी ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
innocent child showed courage in the Safe City Campaign In Kurukshetra, accused his uncle of misbehavior
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

पुलिस की सेफ सिटी जागरूकता टीम ने थाना सदर पेहवा क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों को गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान छठी कक्षा की एक मासूम ने साहस का परिचय देते हुए अपने साथ हुई आपत्तिजनक घटना का खुलासा किया, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया। बच्ची ने बताया कि कुछ महीने पहले गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार चाचा ने खेलते समय उसे घर के अंदर कमरे में ले जाकर जबरन गलत हरकत की थी। बच्ची ने यह बात अपनी मां को बताई थी, लेकिन परिवार ने मामले को दबा दिया।

विज्ञापन


सेफ सिटी टीम की सदस्य हेड कांस्टेबल राजबीर कौर ने बच्ची की हिम्मत की सराहना की और तुरंत उसे लेकर थाना सदर पिहोवा पहुंचीं। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सब-इंस्पेक्टर तारो देवी के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और अनुसंधान अधिकारी तारो देवी ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इससे पहले भी दस दिन पूर्व कृष्णा गेट थाना क्षेत्र की एक अन्य मासूम ने सेफ सिटी टीम के सामने अपने चाचा पर दरिंदगी का आरोप लगाया था। उस मामले में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुप रहना अपराधियों को बढ़ावा देता है: नीतीश अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि यह घटना इस बात का सबूत है कि यदि बच्चे साहस दिखाकर अपनी बात साझा करें और समाज व पुलिस उनका साथ दे, तो अपराधियों को सजा दिलाई जा सकती है। बच्ची की बहादुरी ने न केवल अन्य बच्चों को प्रेरित किया, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि ऐसी घटनाओं पर चुप्पी अपराधियों को बढ़ावा देती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अपराध की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल-112 पर दें। पुलिस और जनता के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed