फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Informed new students about university activities

Kurukshetra News: नूतन विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय गतिविधियों से कराया अवगत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Informed new students about university activities
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय की ओर से 10 दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बैचलर्स ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी के विद्यार्थियों विवि की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं रिसर्च एंड इनोवेशन विभाग के निदेशक डॉ. अनिल शर्मा ने विद्यार्थियों को अच्छे चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया तथा विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। डॉ. सचिन शर्मा ने विद्यार्थियों को आयुर्वेद के बारे में गहनता से जानकारी दी तथा अच्छा चिकित्सक बनने के लिए शिक्षकों का आज्ञाकारी बनने के लिए प्रेरित किया। आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र खुराना ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य की प्राप्ति करनी चाहिए। इस दौरान विश्वविद्याल, कक्षा-कक्ष, छात्रावास सहित अन्य स्थानों के अनुशासन से विद्यार्थियों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed