फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Information given to volunteers on making reflector tape

Kurukshetra News: स्वयंसेवकों को दी रिफ्लेक्टर टेप बनाने की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Information given to volunteers on making reflector tape
कुरुक्षेत्र। रिफ्लेक्टर टेप बनाने की जानकारी लेती छात्राएं।
कुरुक्षेत्र। भगवान परशु राम कॉलेज में राष्ट्रीय सड़क-सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्रो. वर्षा कड़ाकोटि ने विद्यार्थियों को रिफ्लेक्टर टेप बनाने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्दियों में कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए इस तरह की बनाई गई रिफ्लेक्टर टेप काफी कारगर सिद्ध हो रही हैं। इनका इस्तेमाल करके जानवरों को हादसे का शिकार होने से बचाया जा सकता है। डॉ. प्रवीण शर्मा ने विद्यार्थियों को इस तरह की कार्यशाला में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। प्रोग्राम अधिकारी वासवदत्ता और डॉ. सुषमा वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को रिफ्लेक्टर टेप बनाकर ट्रैक्टर, ट्रॉली और आवारा पशुओं पर टांगने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed