फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Inflation at its peak, youth have no jobs: Meva Singh

महंगाई चरम पर, युवाओं को नौकरियां नहीं : मेवा सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Inflation at its peak, youth have no jobs: Meva Singh
कुरुक्षेत्र। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मौजूद जिला अध्यक्ष मेवा सि
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से चुनावों के दौरान जो वादे जनता से किए थे उनको पूरा करने में भाजपा सरकार विफल साबित हुई है। महंगाई चरम सीमा पर है, किसान परेशान हैं, युवाओं को नौकरियों नहीं मिल रहीं। फिरौती लूटपाट की वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन

सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत हर महिला को 2100 रुपये देने का वादा किया था लेकिन शर्तें इतनी लगा दी हैं कि केवल दो लाख महिलाओं का पंजीकरण ही हो पाया। ये आरोप कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेवा सिंह ने लगाए। जिला अध्यक्ष मेवा सिंह, थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला व पिहोवा विधायक मनदीप सिंह चट्टा प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

मेवा सिंह ने कहा कि गत दिवस चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से लाडवा बाईपास बनवाने के लिए सभी तैयारियों की बात कही गई जिसका जिलाध्यक्ष ने वीडियो साझा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाया, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी जनता से झूठ बोल रहे हैं, बाईपास का कोई भी कार्य धरातल पर अभी शुरू ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस कार्य ले लिए डीपीआर बनने में समय लगता है। पहले नक्शा तैयार होता है, जमीन के अलावा और भी बहुत से कार्य होते हैं लेकिन अभी कुछ नहीं हुआ। मुख्यमंत्री जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र लाडवा ही सुरक्षित नहीं तो प्रदेश किस माहौल में जीवन यापन कर रहा है अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed