{"_id":"58333d894f1c1b5701b3a61b","slug":"indonisia-artists-ku-dharohar-haryana-culture-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशियाई कलाकारों को भायी हरियाणवी संस्कृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडोनेशियाई कलाकारों को भायी हरियाणवी संस्कृति
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के धरोहर संग्रहालय का सोमवार को इंडोनेशिया के बाली से आए 15 कलाकारों ने अवलोकन किया और इस कांसेप्ट को अद्भुत बताते हुए जमकर तारीफ की। हरियाणवीं संस्कृति से रूबरू हुए इन कलाकारों ने करीब दो घंटे तक संग्रहालय की हर एक चीज को बारीकी से देखा और ऐतिहासिक धरोहर सहित शहीदों के बलिदान की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
सोमवार को बाली के 15 कलाकार आईसीसीआर के अधिकारी प्रेमपाल और मैक के मुख्य सलाहकार महेश जोशी के नेतृत्व में धरोहर संग्रहालय पहुंचे। धरोहर में सांस्कृतिक विरासत को देखते ही कलाकारों के मुंह से निकला हरियाणवी कल्चर इज वंडरफुल एंड थ्रिलिंग। इन कलाकारों ने केयू के कुलपति प्रोफेसर केसी शर्मा और रजिस्ट्रार डॉ. प्रवीण सैनी से मिलकर संग्रहालय के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
कलाकारों ने वीसी से कहा कि द नेवर सीन सच टाइप ऑफ म्यूजियम इन देअर लाइफ एज धरोहर। इस अवसर पर धरोहर हरियाणा संग्रहालय के प्रभारी डॉ. महासिंह पूनिया ने इंडोनेशिया के 15 कलाकारों का धरोहर हरियाणा संग्रहालय में पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने सभी को हरियाणा के कल्चर और इतिहास के बारे में विस्तार से बताया। इंडोनेशिया के कलाकारों ने धरोहर हरियाणा संग्रहालय के भाग-दो का अवलोकन करने के साथ ही धरोहर में चल रही चित्र प्रदर्शनी को भी देखा।
विज्ञापन
इंडोनेशिया के कलाकारों ने हरियाणवी पनघट, रहट तथा हरियाणा के परिवहन के साधनों के प्रति गहन रुचि दिखाई। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इंडोनेशिया के कलाकारों को हरियाणवी हस्त कला के नमूने के रूप में हरियाणवी बोहिया प्रदान किया।