{"_id":"623787c96d85d5609273def1","slug":"indians-working-in-the-best-positions-in-the-world-kurukshetra-kurukshetra-news-knl102380111","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दुनिया में श्रेष्ठ पदों पर काम कर रहे भारतीय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दुनिया में श्रेष्ठ पदों पर काम कर रहे भारतीय’
विज्ञापन
जयराम शिक्षण संस्थान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र।भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। अपनी प्रतिभा के दम पर भारतीय दुनिया के श्रेष्ठ पदों तक पहुंचे हैं। आज अमेरिका में सबसे अधिक भारतीय डॉक्टर और इंजीनियर हैं। विश्व की बड़ी-बड़ी कंपनियों के सीईओ भारतीय हैं। यह बातें प्रदेश के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने श्री जयराम शिक्षण संस्थान लोहार माजरा में आयोजित संस्थान के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में कहीं।
इससे पहले जय राम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कृषि मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान कृषि मंत्री जेपी दलाल ने संस्थान में स्थापित अटल ट्रिकिंग लैब का शुभारंभ किया। वार्षिकोत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की भी दर्शकों ने खूब प्रशंसा की। देशभक्ति के साथ-साथ छात्र छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता मिशन, शिक्षा एवं सामाजिक जन जागरण पर भी सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप 11 लाख की अनुदान राशि देने का एलान किया।
जेपी दलाल ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट से छुटकारा मिले और मानवता का पूरे विश्व में विकास हो। भारत वर्ष भी कोरोना से काफी प्रभावित हुआ है। आज जयराम शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव में बच्चों के चेहरों पर उत्साह देखने को मिला है। यह पूरे देश के लिए एक अच्छा संकेत है। ग्रामीण परिवेश में एक बड़े संस्थान को देखने का अवसर मिला है जहां बेटियों को संतों महापुरुषों के आशीर्वाद से शिक्षा दी जा रही है। वहीं हरियाणा सरकार भी बेटियों को हर सुविधा उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि वह अपने गुरु ब्रह्मलीन देवेंद्र स्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से भारतीय संस्कृति और संस्कारों के साथ बच्चों और युवाओं को शिक्षित करने के लिए संकल्पबद्ध है। आज ग्रामीण परिवेश में बच्चों को शिक्षित कर एक मजबूत राष्ट्र के निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर टीके शर्मा, कैलाश गोयल, श्रवण गुप्ता, राजेश सिंगला, टेकचंद, पवन गर्ग, डीके गुप्ता, कुलवंत सैनी, टेक सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।