फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   India will give a befitting reply to every terrorist plot: Pawar

भारत हर आतंकी साजिश का देगा मुंहतोड़ जवाब : पंवार

Thu, 13 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 13 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
India will give a befitting reply to every terrorist plot: Pawar
शाहाबाद। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत करते हरजीत संभालखी व अन्य। स्वयं
शाहाबाद। पहलगाम में पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया था और उस समय भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को तबाह किया था।
विज्ञापन

अब दिल्ली में हाल में हुई आतंकी घटना जैसी कोई भी साजिश भारत को डराने में सफल नहीं हो सकती, देश हर हमले का करारा जवाब देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को सुरक्षा, आर्थिक मजबूती और सामाजिक-धार्मिक एकता के तीन बड़े भरोसे दिए हैं और इन तीनों मोर्चों पर भारत नई पहचान बना रहा है। यह कहना है ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का। वे यहां गांव संभालखी में हरजीत सिंह संभालखी के पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से देश आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है और दुनिया में भारत की साख लगातार बढ़ी है। पंचायत मंत्री ने बिहार चुनाव पर विश्वास जताया कि एनडीए पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और विभिन्न 17 एजेंसियों के एग्जिट पोल ने भी एनडीए की जीत निश्चित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत मंत्री ने राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि हर बड़ी हार के बाद बौखला कर राहुल गांधी नया झूठ लेकर आते हैं लेकिन जनता अब उनके फर्जीवाड़े को पहचान चुकी है। प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि कांग्रेस का जनाधार लगातार खत्म होता जा रहा है।

शाहाबाद। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत करते हरजीत संभालखी व अन्य। स्वयं

शाहाबाद। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत करते हरजीत संभालखी व अन्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed