{"_id":"6849ea303da8b4de9e06037d","slug":"india-became-the-fourth-largest-economy-in-11-years-under-the-leadership-of-prime-minister-modi-dhanda-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-137116-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 साल में सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बना भारत : ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 11 साल में सबसे बड़ी चौथी अर्थव्यवस्था बना भारत : ढांडा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्ष में देश 10वें स्थान से चौथे नंबर की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। वित्त वर्ष 2024-25 में वस्तुओं और सेवाओं में 825 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात दर्ज किया गया है। उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) ने 1.61 लाख करोड़ निवेश, 14 लाख करोड़ रुपये का उत्पादन, 5.31 लाख करोड़ रुपये का निर्यात और 11.5 लाख नौकरियां पैदा की हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29.8 लाख करोड़ के आत्मनिर्भर भारत पैकेज से कोविड-19 के दौरान एमएसएमई और व्यावसायों को मदद मिली है। भारत में स्वीकृत पेटेंट की संख्या वर्ष 2014-15 में 5,978 से 17 गुना बढ़कर 2023-24 में 1,03,057 हुई है। ये दावा प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने किया। वे बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए उपलब्धियां गिनवा रहे थे। उन्होंने 11 साल की उपलब्धियों का ब्रोशर भी जारी किया।
शिक्षामंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों 2014 से 2025 में भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क में 54,917 किलोमीटर का विस्तार किया गया है। हवाई अड्डों की संख्या 2014 में 74 से बढ़कर 2025 में 160 हुई हैं। इसी तरह उड़ान योजना के अंतर्गत 86 नए हवाई अड्डे बनाए गए और 88 गंतव्यों को जोड़ा गया है। 136 विश्वस्तरीय वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज, पहाड़ों में सबसे लंबा रेल टनल, पंबन ब्रिज जैसी परियोजनाओं से देश को नई गति मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक उड़ान में 104 उपग्रह और पहला निजी रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 22 महीनों में 5जी सेवा 99.6 प्रतिशत जिलों तक पहुंची और 2.14 लाख ग्राम पंचायतों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा गया है। 2014 में 25 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन से बढ़कर जून 2024 में 97 करोड़ करके 285 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।
एनईपी सबसे पहले हरियाणा ने की लागू
शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के द्वारा भारत की शिक्षा प्रणाली को विश्वस्तरीय बनाया गया। एनईपी योजना को देश में सबसे पहले हरियाणा राज्य ने लागू किया है। देश में 2014-2024 में 15 एम्स, 1,09,963 मेडिकल सीटें, सात आईआईटी, आठ आईआईएमएस और 490 विश्वविद्यालयों का निर्माण किया गया। 2024 में कुल 119 स्टार्टअप यूनिकॉर्न के साथ भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बना है।
किसानों के खाते में भेजे 3.7 लाख करोड़ रुपये
शिक्षामंत्री ने कहा कि 2013-14 से 2025-26 तक दलहन व तिलहन की एमएसपी खरीद में क्रमश: 7350 प्रतिशत व 1500 प्रतिशत से अधिक वृद्धि हुई है। इसी तरह धान और गेहूं की एमएसपी 2,369 रुपये व 2,425 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची है। देश की खाद्य प्रसंस्करण क्षमता 12 से बढ़कर 242 लाख टन हुई है।