फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Independence Day: Security arrangements beefed up, Kurukshetra

स्वतंत्रता दिवस : सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 03:00 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: Security arrangements beefed up, Kurukshetra
वाहन की चेकिंग करती पुलिस। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। सभी थाना प्रबंधकों को अपने ने क्षेत्र में सुरक्षा के कड़ी करने के आदेश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन स्थलों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीसीआर व चीता राइडर्स को तैनात किया गया है। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस की ओर से होटलों व धर्मशालाओं में विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अजनबी लोगों की जांच करके पर्चे अजनबी काट रहे हैं। अपने क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट, रेस्ट हाउस संचालकों से बैठक करके उन्हें आगुन्तक व्यक्तियों का पूरा ब्योरा रखने तथा उनके फोटो, पहचान-पत्र का रिकॉर्ड रखने बारे निर्देश दिए गए हैं। वहीं सभी बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, ढाबों पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस को पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क कराने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी वाहन को रास्ते व भीड़ के पास खड़ा नहीं करने दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर्व पर नागरिकों को भी सचेत रहने की अपील की गई है। कोई भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं, किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति का पता चलते ही उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन और ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर आयोजन स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। आयोजन स्थल एरिया को धारा 144 के तहत रेड जोन घोषित कर ड्रोन अधिनियम की धारा 24 के तहत ड्रोन व ग्लाइडर उडाने पर पाबंदी है। अगर कोई इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed