फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Increasing commission of middlemen from Rs 45 to Rs 55 per quintal is commendable: Dharampal

आढ़तियों की कमीशन 45 रुपये से 55 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना सराहनीय : धर्मपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Increasing commission of middlemen from Rs 45 to Rs 55 per quintal is commendable: Dharampal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पिपली। जिला अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन एवं पिपली अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व महासचिव धर्मपाल मथाना ने प्रदेश सरकार द्वारा आढ़तियों को दी जाने वाली आढ़त में 45 रुपए से 55 रुपये प्रति क्विंटल की जाने की प्रदेश सरकार के फैसले की सराहना की है। उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार जताया और कहा कि सीएम नायब सैनी ने जब से प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया है वह लगातार हर वर्ग के हित के फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आढ़तियों को मिलने वाली कमीशन में वृद्धि को लेकर आढ़तियों में काफी खुशी देखी जा रही है। सरकार के इस फैसले से आढ़ती मुख्यमंत्री की कार्यशैली से काफी खुश हैं।


उन्होंने कहा कि पिपली अनाज मंडी में रोजाना हजारों क्विंटल आलू बिकने के लिए पहुंच रहा है। सीजन की शुरूआत में आलू उत्पादक किसानों को आलू के काफी ऊंचे दाम मिल रहे थे, लेकिन अब आलू के दामों में गिरावट आई है, लेकिन आलू उत्पादक किसानों को इस गिरावट का लाभ सरकार की भावांतर योजना के तहत मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल भी प्रदेश सरकार ने भावांतर योजना के तहत आलू उत्पादक किसानों को कई करोड़ रुपये का लाभ देकर किसानों का घाटा पूरा करने का काम किया था। अब सरकार ने आलू उत्पादक किसानों को दो किस्तों के माध्यम से तकरीबन 22 करोड़ रुपये भावांतर योजना के तहत देने का काम किया है। उन्होंने बताया कि तकरीबन 22 से 25 करोड़ की राशि प्रदेश सरकार ने सीधे आलू उत्पादक किसानों के खातों में डाल दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed