{"_id":"64653892aa7a31f4ac0ad137","slug":"increased-heat-desolation-started-in-the-markets-kurukshetra-news-c-18-1-124336-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: बढ़ी तपन, बाजारों में छाने लगा सूनापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: बढ़ी तपन, बाजारों में छाने लगा सूनापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू परिसर में भीष्ण गर्मी के बीच व लू से बचाव करती छात्राएं।
कुरुक्षेत्र। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह से ही लोग गर्मी से परेशान होने लगे हैं। तपन बढ़ने लगी तो बाजारों में भी सूनापन छाने लगा है। बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए तो दिन भर चली लू ने लोगों को सताया। सार्वजनिक स्थलों से लेकर स्कूल-कॉलेज व बाजारों में भी गर्मी का असर दिखाई दिया। देर शाम होने पर लोगों को कुछ राहत मिल पाई। वहीं माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह तक गर्मी और भी बढ़ेगी, जिससे लोगों का जीना भी मुहाल हो जाएगा। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बता दें कि मई माह के शुरूआत से लेकर पहले 10 दिन तक मौसम बदलता रहा। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो पाया, लेकिन पिछले पांच दिन से गर्मी तेज होने लगी है, जिसके साथ ही अब लू भी चलने लगी है। लोग कुलर, एसी का सहारा लेने लगे हैं। दोपहर के समय बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर सूनापन दिखाई देने लगा है तो वहीं लोग पेय पदार्थों के जरिए भी गर्मी से राहत पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
यह है अगले चार दिन के तापमान की संभावना
दिन-- -- -- - अधिकत तापमान-- -- न्यूनतम तापमान
वीरवार-- -- 41 डिग्री सेल्सियस-- -27 डिग्री सेल्सियस
शुक्रवार-- -- 40 डिग्री सेल्सियस-- -26 डिग्री सेल्सियस
शनिवार-- -- 42 डिग्री सेल्सियस-- -26 डिग्री सेल्सियस
रविवार-- -- 44 डिग्री सेल्सियस-- -27 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
बता दें कि मई माह के शुरूआत से लेकर पहले 10 दिन तक मौसम बदलता रहा। कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश के चलते लोगों को गर्मी का एहसास नहीं हो पाया, लेकिन पिछले पांच दिन से गर्मी तेज होने लगी है, जिसके साथ ही अब लू भी चलने लगी है। लोग कुलर, एसी का सहारा लेने लगे हैं। दोपहर के समय बाजार से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर सूनापन दिखाई देने लगा है तो वहीं लोग पेय पदार्थों के जरिए भी गर्मी से राहत पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं।
विज्ञापन
यह है अगले चार दिन के तापमान की संभावना
दिन
वीरवार
शुक्रवार
शनिवार
रविवार