फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In view of the increasing effect of the Omicron variant of Corona, the District Police issued an advisory

कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पुलिस ने जारी एडवाइजरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
In view of the increasing effect of the Omicron variant of Corona, the District Police issued an advisory
कुरुक्षेत्र।कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। अब महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा अभियान के नियमों की अवहेलना करने पर तुरंत चालान होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने मास्क न लगाने वालों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। दिसंबर माह में अब तक पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर 273 लोगों के चालान किए हैं। इन लोगों पर पुलिस ने एक लाख 36 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना महामारी के ओमिक्रान वेरिएंट के प्रति सजग करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु जैन के आदेश से महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत अभियान चलाया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानो पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। अभियान के दौरान भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जिला पुलिस जागरूकता अभियान चलाकर जनता को फेस मास्क व सामाजिक दूरी रखने के लिए जागरूक कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि कोविड-19 के निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जाएगा। अगर कोई भी नागरिक राज्य सरकार के फेस मास्क पहनने संबंधित निर्देशों की अवहेलना करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएग। उसका चालान करके जुर्माना लगाया जाएगा। बाजार,बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड और पार्कों सहित भीड़-भाड़ व उच्च जोखिम वाले सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का सख्ती से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed