फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the women's category badminton competition, NIT Kurukshetra defeated NIT Delhi by a margin of 2-0.

Kurukshetra News: महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी दिल्ली को 2-0 के अंतर से दी शिकस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
In the women's category badminton competition, NIT Kurukshetra defeated NIT Delhi by a margin of 2-0.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में इंटर टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स एसोसिएशन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसका आगाज शुक्रवार को मुख्यातिथि निदेशक डॉ. बीवी रमना रेड्डी और छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर दीक्षित गर्ग ने किया। विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट निकाला गया। तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन फिजिकल एजुकेशन एवं स्पोर्ट्स सेक्शन की ओर से किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न संस्थानों के लगभग 400 खिलाड़ी कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन और योगा सहित अन्य खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. पीसी तिवारी ने बताया कि महिला वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने एनआईटी दिल्ली को 2-0 के अंतर से हराया तथा दूसरे मैच में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने एनआईटी हमीरपुर को 2-0 के अंतर से हराया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईटी दिल्ली को हराया। बैडमिंटन पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने एनआईटी हमीरपुर को 3-0 के से हराया और एनआईटी जालंधर ने एनआईटी दिल्ली को 3-0 के अंतर से शिकस्त दी। वहीं एनआईटी हमीरपुर ने एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम को 3-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

थापर यूनिवर्सिटी पटियाला ने एनआईटी दिल्ली को हराया। वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में एनआईटी कुरुक्षेत्र की टीम ने एनआईटी दिल्ली को शिकस्त दी। मुख्यातिथि डॉ. बीवी रमना रेड्डी ने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों के महत्व एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास में खेलों के योगदान पर भी प्रकाश डाला और सभी खेलो का संक्षिप्त में विवरण दिया। प्रो. दीक्षित गर्ग ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। टूर्नामेंट का उद्देश्य विभिन्न खेलों के माध्यम से छात्रों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। इससे खिलाड़ियों में टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व कौशल मजबूत होगा। इस मौके पर डॉ. पीसी तिवारी, डॉ. शहाबुद्दीन, डॉ. अमित सहित अन्य शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed