{"_id":"68d051f1f53edc55cf0f8ad3","slug":"in-the-namo-yuva-run-ravi-from-kurukshetra-secured-first-place-and-mohit-from-karnal-secured-second-place-kurukshetra-news-c-18-1-knl1010-743755-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नमो युवा रन में कुरुक्षेत्र के रवि ने पहला और करनाल के मोहित ने हासिल किया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नमो युवा रन में कुरुक्षेत्र के रवि ने पहला और करनाल के मोहित ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतिभागियों को सम्मानित करते सांसद नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा व अन्य। सं
कुरुक्षेत्र। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन के सहयोग से धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर ऐतिहासिक नमो युवा रन में हजारों प्रतिभागियों का जोश और उत्साह देखने को मिला। युवाओं के साथ-साथ बेटियां, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिकों ने द्रोणाचार्य स्टेडियम से लेकर जिंदल चौक और वापस स्टेडियम तक करीब पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई।
सांसद नवीन जिंदल ने भी नमो युवा रन में पांच किलोमीटर दौड़ को पूरा किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने द्रोणाचार्य स्टेडियम के परिसर में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग एवं प्रशासन के तत्वावधान में आयोजित नमो युवा रन को रवाना किया। सांसद नवीन जिंदल, हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, प्रधान सचिव राजीव रंजन, अतिरिक्त निदेशक वंदना सिसोदिया, भाजपा के जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी सहित अन्य अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही प्रथम 75 स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी पदक देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि नमो युवा रन में कुरुक्षेत्र के रवि कुमार ने पहला, करनाल के मोहित ने दूसरा और कुरुक्षेत्र के बलजिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में रवि कुमार, मोहित, बलजिंद्र सिंह, जतिन, गुरजंट, परगट, अनिकेत, राहुल, रोहित, पवन, सुनील, यश, शिवम, साहिल, गौरव, मोहित, बलबीर, कपिल, सावन, शिवम, अंशू, मनदीप, मनीश, निखिल, दिवांशू, माखन, कालू, अश्विन, लविश, सुरमेर, हरि शर्मा, श्रीशांत, अजय, अभिषेक अव्वल रहे। उन्होंने कहा कि महिला वर्ग में अंजली देवी, अनू देवी, सलोनी, काजल, तनवी, आसूर्या, माफी, अर्पिता, पल्लवी, तानिया, जविश, वंशिका, देविका, रितिका, मानसी, पलक, वंशिका मलान, अंजली, प्रियंका, आदीति, नव्या, अनन्या, आंचल, कफी, राधिका, श्रेया, मन्नत, खुशी, रिया, पिहू, अस्मित, रिजा, कुमकुम, राधिका, तन्नू, तनवी भट्टी अव्वल रही।
विज्ञापन
हरियाणा कला परिषद की तरफ से नमो युवा रन के कार्यक्रम में युवाओं में जोश भरने के उद्देश्य से प्रसिद्ध कलाकार शमींद्र शम्मी को आमंत्रित किया गया। इस कलाकार ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इसके साथ ही नगाड़ा, बीन बांसुरी और महिलाओं के स्वागतम ग्रुप ने भी नमो युवा रन में प्राचीन और कला की छठा बिखेरी।