फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the individual pursuit, Krishna of Kurukshetra came first, Rahul of Fatehabad came second and Pankaj came third.

Kurukshetra News: इंडिविजुअल परस्यूट में कुरुक्षेत्र के कृष्णा प्रथम, फतेहाबाद के राहुल दूसरे और पंकज तीसरे स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:10 AM IST
विज्ञापन
In the individual pursuit, Krishna of Kurukshetra came first, Rahul of Fatehabad came second and Pankaj came third.
कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग ट्रैक इवेंट में जीत के लिए जद्दोजहद करते साइक्लिस्ट। संवाद
कुरुक्षेत्र। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय साइकिलिंग खेल महाकुंभ के पहले दिन बुधवार को इंडिविजुअल परस्यूट इवेंट में मेजबान कुरुक्षेत्र के कृष्ण पहले, फतेहाबाद के राहुल दूसरे व पंकज तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ साईं के सेवानिवृत्त चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह ने मुख्य पुरुषों की 200 मीटर स्प्रिंट में हिसार के सुमित पहले, कुरुक्षेत्र के अंकित लांबा दूसरे व झज्जर के देव ने तीसरा स्थान पर रहे। 1000 मीटर इवेंट में फतेहाबाद के वंश ने बाजी मारी, हिसार के सुनील द्वितीय रहे और कुरुक्षेत्र के कृष्ण ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की 200 मीटर स्प्रिंट में फतेहाबाद की आशा रानी ने पहला,कुरुक्षेत्र की कविता ने दूसरा और हिसार की रिंकी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इंडिविजुअल परस्यूट में भी फतेहाबाद का दबदबा रहा, जहां आशा रानी प्रथम और शोभा द्वितीय रही, वहीं हिसार की ज्योति तीसरे स्थान पर रही। 500 मीटर व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में फतेहाबाद की प्रियंका प्रथम, झज्जर की ललिता द्वितीय और हिसार की ज्योति रानी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जीत-हार खेल का हिस्सा : गुरविंद्र
मुख्यातिथि कोच गुरविंद्र सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और प्रतिभागियों को कहा कि जीत-हार खेल का हिस्सा है, लेकिन असली सफलता खेल भावना के साथ खेलने में है। यह आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और जिले को राज्य स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। खिलाड़ियों को खेलों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार और साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह भी मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग ट्रैक इवेंट में जीत के लिए जद्दोजहद करते साइक्लिस्ट। संवाद

कुरुक्षेत्र। साइकिलिंग ट्रैक इवेंट में जीत के लिए जद्दोजहद करते साइक्लिस्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed