फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In the first phase, one lakh deprived families will get plots of 100-100 yards: Saini

पहले फेज में एक लाख वंचित परिवारों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट : सैनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
In the first phase, one lakh deprived families will get plots of 100-100 yards: Saini
लाडवा। अंत्योदय श्रेणी में शामिल व जगह से वंचित एक लाख परिवारों को पहले फेज में 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। इसके साथ उन्हें प्लॉट के कागज भी सौंपे जाएंगे। इस योजना के तहत आगामी फेज के लिए एक लाख लोगों को चयनित करने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। यहीं नहीं सरकार द्वारा 15 अगस्त को प्राईवेट अस्पताल की तर्ज पर तैयार किए गए 10 जिलों के सरकारी अस्पतालों में हर प्रकार की बीमारी का इलाज शुरू किया जाएगा। योजना के तहत जल्द ही प्रदेश के हर जिले में ऐसा एक-एक अस्पताल तैयार किया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया।
विज्ञापन





मुख्यमंत्री बुधवार को अपनी लाडवा विधानसभा के गांव डगाली, डीग, बीड कालवा और धनानी में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्हाेंने गांव के लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान करने के लिए मौके पर ही अधिकारियोंं को निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विकास कार्यों की सौगात भी दी। गांव डगाली में स्वच्छ पेय जल की पाइप लाइन के लिए 55 लाख 41 हजार रुपए,बीड कालवा में 52 लाख 64 हजार रुपए व गांव धनानी में पीने की पाइप लाइन के लिए 27 लाख 15 हजार देने की घोषणा की तथा गांव डीग में छह करोड़ 38 लाख 42 हजार रुपए की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने सभी गांवों में विकास कार्यों के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि सरपंचों की तरफ से सौंपे गए मांग पत्रों को संबंधित विभागों को भेज कर पूरा करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी,भाजपा नेता सुभाष कलसाना, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी,चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मीडिया कोर्डिनेटर तुषार सैनी,मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, सरपंच डगाली सतनाम सिंह, सरपंच बीड कालवा शिल्पा रानी,सरपंच धनानी सुख श्याम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


बॉक्स

शाहाबाद में सूरजमुखी ऑयल मिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला के किसान सूरजमुखी की फसल को अधिक मात्रा में उगाते हैं, जिसको देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि शाहाबाद में सूरजमुखी ऑयल मिल लगाई जाएगी, साथ ही सरसों ऑयल मिल के लिए रेवाड़ी में जगह चिन्हित कर ली गई है। इन दोनों मिल से प्रदेश के किसानों को सूरजमुखी और सरसों की फसल का उचित भाव मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

चुनाव में किए 42 वायदों को किया जा चुका पूरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनावों के दौरान संकल्प पत्र में जनता से जो वायदे किए थे, उनमें से 42 वायदों को तीन गुणा गति से कार्य करते हुए पूरा कर लिया गया है जबकि 90 वायदों पर कार्य चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed