फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In support of their demands, roadways employees expressed their displeasure against the General Manager

Kurukshetra News: मांगों के समर्थन में रोडवेज कर्मचारियों ने महाप्रबंधक के खिलाफ जताई नाराजगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
In support of their demands, roadways employees expressed their displeasure against the General Manager
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज जागृति मंच डिपो कमेटी की बैठक डिपो सचिव प्रदीप जांगड़ा व प्रधान नरेश सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित की गई, जिसमें चालकों-परिचालकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में महाप्रबंधक के खिलाफ नाराजगी जताई।
विज्ञापन

सचिव प्रदीप जांगड़ा ने बताया कि वर्ष 2016 में नियुक्त चालकों को 2020 से 2023 तक की एलटीसी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2002 में नियुक्त चालकों को मुख्यालय द्वारा दी गई वार्षिक वेतन वृद्धि का एरियर कुछ कर्मचारियों को नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 से 2027 के एलटीसी का लाभ चालकों और परिचालकों को जल्द दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कार्यशाला में ओवर टाइम का कार्य सभी कर्मचारियों से समान रूप से नहीं करवाया जा रहा और कुछ खास कर्मचारियों को ही यह काम दिया जा रहा है। साथ ही, कुछ कर्मचारियों को मार्ग आदेश होने के बावजूद मार्ग ड्यूटी नहीं दी जा रही, जो कि अनुचित है।
विज्ञापन

डिपो प्रधान नरेश सैनी ने मांग की कि चालक-परिचालकों को लंबित रात्रि भत्ते तथा मेडिकल बिलों का भुगतान शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि परिचालकों को खुले सिक्कों की समस्या हो रही है, इसलिए पांच व 10 रुपये के सिक्के उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि अमृतसर, बैजनाथ, जोधपुर, जयपुर और हल्द्वानी जैसे लंबे मार्गों पर कार्यरत परिचालकों को ई-टिकटिंग मशीन चार्ज करने के लिए चार्जर दिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2008 में नियुक्त चालक-परिचालकों को द्वितीय एसीपी लाभ अब तक नहीं मिला है, जबकि यह मामला काफी पुराना हो चुका है। अन्य डिपो से आई कुछ बसों की हालत खराब है, जिनमें फर्श और साइड बॉडी टूटी हुई हैं, उन्हें शीघ्र मरम्मत की आवश्यकता है। साथ ही कर्मचारियों को फार्म-16 जल्द उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वे समय पर आयकर रिटर्न भर सकें। राज्य महासचिव राजबीर सैनी ने कहा कि यदि पांच अगस्त तक महाप्रबंधक ने इन मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की, तो यूनियन पदाधिकारी आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे। बैठक में धर्मबीर ग्रोवर, महेंद्र पाल, सतनाम सिंह, पवन चोरकारसा, पवन राहड़ा, सुमेर दास, विजय भाटिया, कप्तान सिंह, रणबीर सहारण, रविंद्र देसवाल, बलवंत, बलबीर, दिलबाग, संदीप कुमार, मेवाराम, गुरमीत, राजीव शर्मा और धर्मपाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed