फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   in one side love affair married lady murdered

एकतरफा प्यार में विवाहिता की सूए से गोदकर हत्या

Fri, 17 Jun 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Fri, 17 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
in one side love affair married lady  murdered
सिमरन का फाइल फाोटाो - फोटो : amar ujala
एकतरफा प्यार में एक युवक ने 25 वर्षीय विवाहिता की जान ले ली। युवक ने प्यार में नाकाम होने पर दो बच्चों की मां को सुए से गोदकर घायल कर दिया। बाद में महिला की अस्पताल में मौत हो गई। हमला करने वाला युवक मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन

इधर सूत्रों का कहना है कि बाद में युवक ने किसी परिजन को फोन करके परिवार के अन्य सदस्यों को भी मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। युवक महिला की मौसी का पड़ोसी बताया जा रहा है। महिला दो दिन पहले ही कुरुक्षेत्र सेक्टर-7 निवासी अपनी मौसी के घर आई थी। जिस समय महिला पर हमला हुआ उस समय उसकी बेटी व मौसी भी घर पर ही थी। हमला इतनी तेजी से हुआ कि महिला व उसकी मौसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला और आरोपी युवक महिला को गोदकर आराम से घटनास्थल से फरार हो गया।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कैथल निवासी सिमरन मंगलवार को कुरुक्षेत्र के सेक्टर-7 में अपनी मौसी के घर बच्चों के साथ आई थी। बताया जाता है कि सिमरन पहले भी कई बार यहां आ चुकी थी। सिमरन की मौसी के पड़ोस में रहने वाले चुन्नू उर्फ अजय उर्फ अलियास सिमरन से एकतरफा प्यार करने लगा था। सिमरन की मौसी कमलेश ने बताया कि वह फोन पर भी लगातार उसे तंग करता था। वह सिमरन को उसके साथ चलने के लिए कहता था। सिमरन को उसे डांट भी लगाई थी और अन्य परिजनों ने भी उसे हिदायत दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसी और बेटी के सामने ही गोद दिया 
बताया जाता है कि बुधवार शाम करीब सात बजे चुन्नू सिमरन की मौसी के घर में घुस गया। कुछ ही दूर सिमरन की मौसी और सात-आठ वर्षीय बेटी भूमि भी मौजूद थी। चुन्नू तेजी से अंदर आया और सिमरन को साथ चलने के लिए कहने लगा। जब उसने इनकार कर दिया तो उसने अचानक सिमरन पर सूए से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। अचानक हुए इस हमले को देखकर सिमरन की बेटी भूमि और उसकी मौसी भी अवाक रह गए। इससे पहले दोनों कुछ समझ पाते इससे पहले चुन्नू हमला कर वहां से भाग गया। इसके बाद सिमरन की मौसी कमलेश ने शोर मचाया। सिमरन को अस्पताल ले जाया गया, जहां गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जींद में हैं सिमरन का मायका 
गौरतलब है कि सिमरन मूल रूप से जींद की रहने वाली थी। कैथल में कुछ वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। वह कुरुक्षेत्र अपनी मौसी के यहां आती जाती रहती थी। दो दिन पहले भी वह यहां आई और पड़ोसी चुन्नू ने वारदात को अंजाम दे दिया।

हत्या करने के बाद भी दे रहा धमकी 
सिमरन की मौसी कमलेश ने बताया कि चुन्नू बार-बार फोन कर तंग करता था। हमने और उसकी भांजी ने उसे कई बार समझाया और डांटा भी लेकिन वह नहीं माना। वह सिमरन को अपने साथ चलने के लिए कहता था। कमलेश ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद भी चुन्नू फोन पर धमकी दे रहा है। वह अब परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की बात कह रहा है। 


आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
सेक्टर 7 चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सेक्टर 7 में सूए के साथ एक महिला को जान से मारने का मामला हुआ है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रहे है। साथ ही घटनास्थल पर जाकर घटना के समय के सबूत एकत्रित किए जा रहे है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed