फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In Mirzapur, an elderly woman accused the booth agent of forcing her to vote.

Kurukshetra News: मिर्जापुर में बुजुर्ग महिला ने बूथ एजेंट पर लगाया जबरदस्ती मतदान करने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
In Mirzapur, an elderly woman accused the booth agent of forcing her to vote.
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। चुनाव के दौरान कई जगहों पर अव्यवस्था हावी रही तो वहीं कई जगहों पर बेहतर सुविधाओं को देख मतदाता गदगद भी रहे। पिहोवा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ 134 पर मतदाताओं को लिए रेड कार्पेट बिछाया गया था। साथ ही धूप से बचने के लिए टेंट लगवाया था, जबकि वार्ड-एक के सरकारी स्कूल में बने बूथ 149 सहित कई अन्य बूथों पर भी मतदाताओं के लिए सिर छुपाने की तक की जगह नहीं थी। कई बूथों पर पानी की व्यवस्था न होने पर भी मतदाताओं से प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। बूथ 140 पर व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी। लिहाजा, बुजुर्ग और दिव्यांगों को पैदल ही मतदान केंद्र तक पहुंचना पड़ा। वहीं मिर्जापुर गांव में बूथ 157 पर गांव की बुजुर्ग महिला ने बूथ एजेंट पर जबरदस्ती वोट डालने का आरोप लगाया। हालांकि प्रेजाइडिंग अधिकारी ने आरोप नकार दिया।
विज्ञापन

करीब 85 वर्षीय नारायणी देवी ने बताया कि वह बूथ 157 पर मतदान करने आई थी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदान के लिए ईवीएम का बटन दबाना चाहा तो उसी समय बूथ एजेंट ने आकर अपनी मर्जी से उसका मतदान कर दिया। उसे गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने आई थी। उसने इसका काफी विरोध भी किया। वहीं प्रेजाइडिंग अधिकारी देवव्रत ने बताया कि बुजुर्ग महिला अकेले ही मतदान करने आई थी। बूथ पर एक अधिकारी को बटन दबाकर बेलेट पेपर जारी करना होता है। मतदान के बाद बुजुर्ग महिला रुकी रही। तभी उनका एजेंट उस बुजुर्ग काे लेकर चलने लगा तो ईवीएम से बीप की आवाज निकल गई। इस कारण महिला को लगा की उसकी जगह एजेंट ने उसका मतदान कर दिया।
विज्ञापन



सुबह और शाम को हुआ ज्यादा मतदान
लोकसभा कुरुक्षेत्र सुबह और शाम के समय मतदान की रफ्तार रही। भीषण गर्मी की वजह से दोपहर को सुबह और शाम की तुलना मतदान कम ही रहा। दोपहर एक बजे तक करीब 35.6 फीसदी मतदान हुआ। करीब एक घंटे बाद इसमें नौ फीसदी इजाफा हुआ। चार बजे तक इसमें आठ फीसदी की वृद्धि हुई। सुबह सात से शाम छह तक मतदान में हर घंटे पांच-छह फीसदी की बढ़त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



भटकते रहे मतदाता
चुनाव में कई मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित भी रह गए। मतदाता अपने मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच पाए, क्योंकि अधिकतर मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र की जानकारी ही नहीं थी। वे मतदान की पर्ची लेकर इधर-उधर भटकते रहे। इसका बड़ा कारण भी रहा कि बीएलओ ने समय पर मतदाताओं तक उनके मतदान केंद्र की जानकारी नहीं पहुंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed