{"_id":"6233999c5354ba18505a5470","slug":"in-karate-four-each-of-lpu-and-crsu-and-ku-captured-two-medals-kurukshetra-news-knl1021913171","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे में एलपीयू और सीआरएसयू के चार-चार और केयू ने दो पदकों पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे में एलपीयू और सीआरएसयू के चार-चार और केयू ने दो पदकों पर किया कब्जा
विज्ञापन
केयू में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे प्रतियोगिता में भिड़ते खिलाड़ी।
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वीरवार को अंतिम दिन पुरुष के विभिन्न सात वर्गों में हुए अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 50 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक ने स्वर्ण पदक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब व चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद ने चार-चार पदक हासिल किए हैं, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने दो अलग-अलग किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वीरवार दोपहर बाद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे उपायुक्त मुकुल कुमार और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल निदेशक राजेश सोबती ने विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया है।
50 किग्रा भार वर्ग में एमडीयू के दीपक वर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
50 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में एमडीयू रोहतक के दीपक वर्मा ने पदक हासिल किया है। देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोबिंदगढ़ के राहुल मिटावा ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के लवकेश और महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी के मोहम्मद शफी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
55 किग्रा में प्रोफेशन यूनिवर्सिटी के मोहन रहा पहले स्थान पर
55 किलोग्राम भार प्रतियोगिता में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के मोहन ने पहला, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के राहुल ने दूसरा, श्रीरामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च के सुलायमान अहमद और एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल के अरबाज खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
60 किग्रा में शिवम पहले और अंकुश दूसरे स्थान पर रहा
60 किलोग्राम भार वर्ग प्रतियोगिता में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर मध्य प्रदेश के शिवम ने पहला, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के अंकुश ने दूसरा तथा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के मृत्युंजय और चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी के परिष्कृत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
67 किग्रा में डाइट यूनिवर्सिटी का विभोर का स्वर्ण पदक पर कब्जा
67 किलोग्राम भार वर्ग में डाइट यूनिवर्सिटी देहरादून के विभोर तलवार ने स्वर्ण पदक, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के रोशन राज ने दूसरा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के करण तथा हिमालयन यूनिवर्सिटी के दोनी नेरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
75 किग्रा में अमन कुमार रहे प्रथम
75 किलोग्राम भार में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के अमन कुमार ने पहला, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली के वैभव वालिया ने दूसरा, पटना यूनिवर्सिटी के एमडी जाबिर अंसारी व वेंकटेश्वर ओपन यूनिवर्सिटी के राजेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोविंदगढ़ के अक्षय प्रथम
84 किलोग्राम भार प्रतियोगिता वर्ग में देश भगत यूनिवर्सिटी मंडी गोविंदगढ़ के अक्षय ने पहला, गोंडवाना यूनिवर्सिटी गडचिरोली के शुभम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद के लक्ष्य व स्वर्णिम गुजरात स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रजापति रुचिक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अतिंदरपाल सिंह ने पहला, शक्ति ने दूसरा तथा हितेंदर व पवन ने तीसरा स्थान किया हासिल
प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में 84 प्लस प्रतियोगिता में देश भगत यूनिवर्सिटी के अतिंदरपाल सिंह ने पहला, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शक्ति सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के हितेंदर व मंगोल यूनिवर्सिटी के पवन ने तीसरे स्थान पर रहे।