फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   in froud passport case one arrest

नकली कागजात तैयार कराकर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
in froud passport case one arrest
नकली कागजात तैयार कर धोखाधड़ी से पासपोर्ट बनाने के मामले में पुलिस ने गैंग के पांचवें सदस्य को भी काबू कर लिया है। आरोपी हरिंद्र सिंह वासी हरपुराथाना बटाला जिला गुरदासपुर (पंजाब) को जेल भेज दिया है। यातायात पुलिस उप-अधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि 19 अप्रैल को थाना शहर पिहोवा पुलिस को सूचना मिली कि हरेंद्र सिंह ने दीवान कॉलोनी पिहोवा का फर्जी पता देकर कागजात तैयार कर अपना पासपोर्ट फरवरी 2020 में बनाया था। रिकॉर्ड व मौके की जांच से पता चला कि पासपोर्ट बनाया गया है मगर उसमें दर्शाए गए पते पर कोई हरिंद्र सिंह नहीं रहता है। पुलिस ने फर्जी कागजात तैयार करके पासपोर्ट बनवाने का मामला दर्ज करके जांच स्पेशल डिटेक्टिव सेल को सौंप दी थी, क्योंकि इस प्रकार का मामला पहले भी दर्ज होना पाया गया है। टीम ने गहनता से जांच करते पाया कि इस प्रकार का कार्य मोहित गुगलानी अपने अन्य साथी विक्रम व सुमित के साथ मिलकर कर रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर आरोपी मोहित गुगलानी से एक लैपटॉप, एक लाख रुपये व आरोपी विक्रम वर्मा से 15 हजार रुपये सहित डायरी बरामद की थी। मामले में पुलिस ने 19 अप्रैल को आरोपियों का सहयोगी पुलिस कर्मचारी हवलदार अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। जांच करते हुए टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर हरिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। आरोपी ने कबूला कि उसने अपना पासपोर्ट दीवान कॉलोनी पिहोवा के फर्जी कागजात तैयार करा मोहित गुगलानी, सुमित व विक्रम की सहायता से बनाया था। उसे कार में एक पुलिस कर्मचारी अशोक कुमार जो सादे कपड़ों में था, उसने उससे एक दो सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराए थे। पासपोर्ट बनवाने के लिए उसने मोहित गुगलानी को ढाई लाख रुपये अपने भाई मनिंद्र के माध्यम से दिए थे। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed