Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   In-depth discussion on the problems faced by professors held at the HASLA meeting

Kurukshetra News: हसला की बैठक में प्राध्यापकों की समस्याओं पर हुई गहन चर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
In-depth discussion on the problems faced by professors held at the HASLA meeting
कुरुक्षेत्र। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) की जिला इकाई की बैठक रविवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान डॉ. तरसेम कौशिक ने की। इसमें प्राध्यापकों की लंबित समस्याओं पर विस्तार से विचार किया गया।
विज्ञापन

एचटेट, एसीपी, वरिष्ठता एवं कन्फर्मेशन सूची और ट्रांसफर प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि एचटेट का मामला संगठन के संज्ञान में है, इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य प्रधान सतपाल सिंधु के नेतृत्व में हसला प्रतिनिधिमंडल ने 14 अक्तूबर 2026 को निदेशालय में निदेशक से मुलाकात की थी। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के संदर्भ में एचटेट विषय पर चर्चा की। निदेशक ने मामले को एडवोकेट जनरल (एजी) और लीगल रिमेंब्रांसर (एलआर) शाखा के पास भेजने का आश्वासन दिया। विधिक राय मिलने के बाद विभाग स्पष्टीकरण और दिशा-निर्देश जारी करेगा। बैठक में जिला संरक्षक डॉ. शीशपाल जांगड़ा, जिला महासचिव जयप्रकाश गागट, प्राचार्य बंसीलाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. रविदत्त, जिला वित्त सचिव अलीशेर, शाहाबाद ब्लॉक प्रधान संदीप तंवर, महेंद्र शर्मा, सुनील सैनी, प्रीतम सिंह, नरेश कुमार, अनिल घई, पवन बूरा, प्रमोद कुमार, राकेश कबीर और राजेंद्र कुमार सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसीपी और अन्य सूचियां
जिला संरक्षक डॉ. शीशपाल जांगड़ा ने कहा कि एलआर शाखा से विधिक स्पष्टीकरण मिलने पर विभाग प्राध्यापकों को अवगत करवाएगा। उन्होंने अफवाहों से बचने की सलाह दी। डॉ. तरसेम कौशिक ने एसीपी मामलों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि निदेशालय भेजे जाने वाले आवेदनों में एचटेट का उल्लेख अनिवार्य है। वरिष्ठता सूची और कन्फर्मेशन सूची तैयार करने का काम निदेशालय स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed