फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   imprisonment

Kurukshetra News: हत्या के प्रयास के दोषी 11 लोगों को सात-सात साल कठोर कारावास की सजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:49 AM IST
विज्ञापन
imprisonment
कुरुक्षेत्र। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अमित कुमार गर्ग की अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में एक ही गांव के 11 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सात-सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों पर 11-11 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। दोषी विजय कुमार, रिंकू उर्फ राकेश, विक्रम, सुरेंद्र, कर्मबीर उर्फ कर्मू, सुलेख चंद उर्फ सुलेखी, सतबीर, गजे सिंह, रवि कुमार, धनपत राम व पाला राम गांव मिर्जापुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सरकारी अधिवक्ता संदीप सिंगला ने बताया कि दो जून 2012 को थाना केयूके पुलिस को दिए अपने बयान में ईश्वर सिंह वासी मिर्जापुर ने आरोप लगाते हुए बताया था कि वे पांच भाई है और अलग रहते हैं । करीब एक वर्ष पहले उसके भाई रघुबीर का पाला राम व उसके लड़कों के साथ झगड़ा हो गया था, जिसका पंचायत में फैसला हो गया था । 31 मई 2012 को रात करीब 9.30 बजे उसके भाई बलबीर का विक्रम के साथ झगड़ा होने पर चोटें आई थी । वह उसके भाई रघुबीर और बलबीर सिंह पुलिस में शिकायत करने की बातचीत कर रहे थे । उसी समय धनपत व उसके लड़के अजय व विजय, भाई पाला राम व उसके लड़के सुरेंद्र, कर्मबीर, रवि के अलावा गजे सिंह व उसके लड़के सतबीर व रिंकू, तारा चंद व उसका लड़का अनिल कुमार, पाला राम व उसके लड़के विक्रम व सुलेखी डंडे-बिंडे, तलवार व गंडासी लेकर आ गये और हमला कर दिया । आरोपियों ने उसके भाई रमेश के सिर में गंडासी मारकर उसे घायल कर दिया । रमेश कुमार को एलएनजेपी अस्पताल से बाद में पीजीआई रेफर कर दिया गया था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच सहायक उपनिरीक्षक दयानंद को सौंपी गई थी । 14 फरवरी 2015 को ईलाज के दौरान रमेश कुमार की मौत हो गई थी, जिसके चलते मामले में धारा 302 आईपी भी शामिल की गई थी । बाद में मामले की जांच डीएसपी अशोक कुमार राज्य अपराध शाखा हिसार द्वारा की गई । पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने बुधवार को आरोपी विजय कुमार, रिंकू उर्फ राकेश , विक्रम , सुरेंद्र ,कर्मबीर उर्फ कर्मू, सुलेख चंद उर्फ सुलेखी, सतबीर, गजेसिंह , रवि कुमार, धनपत राम व पाला राम को दोषी करार देते हुए विभिन्न धाराओं के तहत उक्त सजा सुनाई।
विज्ञापन

बॉक्स
11 माह में सुनाई 44 केसों में सजा
सरकारी अधिवक्ता संदीप सिंगला के मुताबिक 11 महीने के दौरान ही अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. अमित कुमार गर्ग की अदालत द्वारा अलग-अलग मामलो के 44 केसों में विभिन्न आरोपियों को सजा सुनाई जा चुकी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed