Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Illuminate your life with the lamp of values: BK Saroj

संस्कारों के दीप से जीवन करें रोशन : बीके सरोज

Tue, 10 Nov 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Illuminate your life with the lamp of values: BK Saroj
कुरुक्षेत्र। विश्व शांति धाम में पर्व मनाते हुए खुशी जाहिर करती बीके सदस्याएं। आयोजक
कुरुक्षेत्र। ब्रह्माकुमारीज विश्व शांति धाम सेवा केंद्र में दीपावली का पर्व उमंग और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भजनों और सम्मान समारोह ने समां बांधा। केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी बीके सरोज ने कहा कि दीपावली घरों में दीप जलाने के पर्व के साथ जीवन में ज्ञान, गुणों और श्रेष्ठ संस्कारों का प्रकाश फैलाने का अवसर है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीपक स्वयं प्रकाशित होकर दूसरों को रोशनी देता है, उसी प्रकार अपने जीवन में श्रेष्ठ गुण अपनाकर दूसरों के जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाना चाहिए।
विज्ञापन

क्रोध, अहंकार और ईर्ष्या जैसे विकारों को त्यागकर प्रेम, शांति और सद्भावना अपनाना ही सच्ची दीपावली है। डॉ. प्रवीण महाजन ने मधुर भजन प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर किया। दो लघु नाटिकाओं का मंचन हुआ। पहली नाटिका में भगवत भाई ने धर्मराज और सतीश कत्याल ने चित्रगुप्त की भूमिका निभाई। इसमें धर्मराज के तीन रूपों का वर्णन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी नाटिका में जरनैल भाई, निशा, तन्वी, कनिष्क और जतिन ने अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि सतयुग में जाने का रिमोट हाथ में है। श्रेष्ठ विचारों और कर्मों से ही श्रेष्ठ दुनिया का निर्माण संभव है। बच्चों के सामूहिक नृत्य में रिद्धि, सिद्धि, सिया और तन्वी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। समर्पित बहनों और बीके भाई-बहनों को मुकुट पहनाकर तथा मोमबत्तियां भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बीके निशा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed