फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IIT and NIT experts shared knowledge with students

आईआईटी और एनआईटी के विशेषज्ञों विद्यार्थियों से साझा किया ज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
IIT and NIT experts shared knowledge with students
शॉर्ट टर्म कोर्स में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : Kurukshetra
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में चल रहे पांच दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स ‘सिक्योरिटी चैलेंजेज, ऑब्जेक्टिवस एंड इश्यूज इन आईओटी इनेबल्ड स्मार्ट ग्रिड’ का मंगलवार को समापन हुआ। इस अवसर पर आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर डॉ. के शांति स्वरूप उपस्थित थे। डॉ. के शांति स्वरूप ने प्रतिभागियों को स्मार्ट ग्रिड के महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बिजली प्रणाली संचालन सुरक्षा में प्रयोग होने वाले पहलुओं और विभिन्न शोधों के बारे में बताया।
विज्ञापन

शॉर्ट टर्म कोर्स के संयोजक डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय शॉर्ट टर्म कोर्स में देश भर के विभिन्न उद्योगों, आईआईटी और एनआईटी के विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें आईआईटी दिल्ली से प्रो. स्वदेश डे, आईआईटी मद्रास से प्रो. के शांति स्वरूप, आईआईटी कानपुर से प्रो.अंकुश शर्मा, जीई हैदराबाद से डॉ. बालकृष्ण, जीई बैंगलोर से ईमोजी, आईआईटी भुवनेश्वर से पद्मालोचन बेरा, एनआईटी दुर्गापुर से प्रो. निर्मल कुमार रॉय प्रमुख थे, जिन्होंने स्मार्ट ग्रिड प्रौद्योगिकियों के उभरते क्षेत्र के बारे में प्रतिभागियों के साथ ज्ञान साझा किया।
विज्ञापन

पांच दिवसीय इस शॉर्ट टर्म कोर्स का उद्देश्य प्रतिभागियों को आईओटी सक्षम स्मार्ट ग्रिड: नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के साथ संचालन और नियोजन, सुरक्षा की चुनौतियों, उद्देश्यों और इसके मुद्दों से अवगत करवाना था। कार्यक्रम के अंत में शॉर्ट टर्म कोर्स के समन्वयक डॉ. जगन्नाथ ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के डीन प्रो. अखिलेश स्वरूप, डीन प्रो. अरूण गोयल, प्रो. केएस संधू, प्रो. सतहंस, डॉ. आत्मा राम गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed