फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IIHS final list of 26 courses released, 197 selected, but still 42 left vacant

आईआईएचएस के 26 पाठ्यक्रमों की अंतिम सूची जारी, 197 का चयन, लेकिन अभी भी 42 रह गई खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
IIHS final list of 26 courses released, 197 selected, but still 42 left vacant
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस विभाग ने मंगलवार को 26 पाठ्यक्रमों की 197 सीट पर अंतिम सूची जारी की है, लेकिन अभी भी विभिन्न पाठ्यक्रमों में अलग-अलग श्रेणी की 42 सीटें रिक्त रह गईं हैं। इसका मुख्य कारण विद्यार्थियों द्वारा हाजिरी मार्क न करना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ऑनलाइन हाजिरी मार्क करने का 26 सितंबर तक मौका दिया गया था। अंतिम सूची में चयनित विद्यार्थी 30 सितंबर तक दाखिला फीस का भुगतान कर सकते हैं। फिजिकल काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात विभाग अब एक अक्तूबर को जारी होने वाली एडिशनल सीट की मेरिट सूची तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

बता दें कि केजी टू पीजी स्कीम, एनसीसी और स्पोर्ट्स सहित अन्य श्रेणियों की आरक्षित करीब 375 सीट पर आईआईएचएस की ओर से एक अक्तूबर को सूची जारी की जाएगी। इसमें चयनित विद्यार्थी पांच अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं। मंगलवार को जारी हुई अंतिम सूची में बीएससी मेडिकल के तीन पाठ्यक्रमों में 22, बीएससी नॉन मेडिकल के नौ पाठ्यक्रमों में 70, बीएससी होम साइंस में 09, बीए में 29, बीए वोकेशनल में 05, बीकॉम में 07, बीसीए में 12, बीटीएम में 08, बीए ऑनर्स के पांच पाठ्यक्रमों में 24, एमएससी इकोनॉमिक्स ऑनर्स, एमएससी बायोटेक और एमएससी इंजीनियरिंग फिजिक्स पाठ्यक्रमों में 2-2 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार केजी टू पीजी स्कीम के तहत यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों को विशेष लाभ दिया है। इस स्कीम के तहत विश्वविद्यालय ने कुल सीट का 15 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा स्पोर्ट्स श्रेणी में 22 सीटें आरक्षित रखी गईं हैं। इनमें आर्ट्स की 10, कॉमर्स और साइंस की पांच-पांच और इंटीग्रेटिड कोर्स की 2 सीटें आरक्षित हैं। एनसीसी और एनएसएस की एक-एक, कश्मीरी विस्थापित और कश्मीरी पंडित या कश्मीरी हिंदू परिवार के विद्यार्थियों के लिए एक-एक सीट आरक्षित रखी गई है।

विभाग के प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता का कहना है कि फिजिकल काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए विद्यार्थियों को 26 सितंबर तक ऑनलाइन हाजिरी मार्क करने का मौका दिया था, जिन विद्यार्थियों ने 100 रुपये शुल्क के साथ अपनी हाजिरी मार्क की थी, उन विद्यार्थियों को फिजिकल काउंसलिंग में चयनित किया गया है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि एक अक्तूबर को अतिरिक्त सीटों पर लिस्ट जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। छह अक्तूबर को विभाग की ओर से ऑनलाइन इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed