फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   IGNOU launches new course in MBA Health Care and Hospital Management

Kurukshetra News: इग्नू ने एमबीए हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट में किया नया पाठ्यक्रम लांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
IGNOU launches new course in MBA Health Care and Hospital Management
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने हाल ही में एमबीए हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एक नया कार्यक्रम लांच किया है। इस कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक पास अभ्यर्थी दाखिला ले सकतें है। इस कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि दो वर्ष एवं अधिकतम अवधि चार वर्ष होगी। इस कार्यक्रम में पहले और दूसरे सेमेस्टर की फीस 15,500 रुपए प्रति सेमेस्टर होगी, तीसरे सेमेस्टर की फीस 19,500 रुपए और चौथे सेमेस्टर की फीस 17,500 रुपए होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्म पाल ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के प्रभावी प्रबंधन में प्रमुख मुद्दों की पहचान और विश्लेषण करना है। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में राष्ट्रीय और वैश्विक सोच और अंतर-सांस्कृतिक समझ को प्रोजेक्ट करना, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, सामाजिक जवाबदेही और नैतिकता प्राप्त करने के लिए बहु-विषयक टीम प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करना, अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल के संदर्भ में नवीनतम तकनीकों को अपनाना, स्वास्थ्य देखभाल प्रशासन में उभरती और चल रही व्यावसायिक चुनौतियों पर अनुसंधान का उपयोग करके विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन में नवीन और साक्ष्य आधारित प्रथाओं का विकास करना इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed