फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If you receive a message in the name of RTO or e-challan, do not open the link, you may be cheated: Superintendent of Police

आरटीओ या ई-चालान के नाम से मैसेज आए तो लिंक न खोलें, हो सकती है ठगी : पुलिस अधीक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
If you receive a message in the name of RTO or e-challan, do not open the link, you may be cheated: Superintendent of Police
कुरुक्षेत्र। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है। साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर ठग किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में आरटीओ या आरटीओ ई-चालान नाम से एप्लीकेशन का लिंक भेजकर अपनी गाड़ी के चालान के बारे में पता करने के लिए अपील करते हैं। जब भी ग्रुप का कोई भी सदस्य उस लिंक को खोलता है तो उनका मोबाइल फोन भी हैक हो जाता है। उसके बाद साइबर ठग उनका खाता खाली कर देते हैं। ठग हैक किए गए मोबाइल फोन से ही दूसरे व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं। इस नए पैंतरे में आमजन इसलिए आसानी से फंस जाता है क्योंकि लिंक ग्रुप के सदस्य या जानकार के मोबाइल से भेजा जाता है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन उपायों को अपनाकर आप साइबर ठगी से बच सकते हैं

1. किसी भी अनजान लिंक व एप्लिकेशन को डाउनलोड न करें।
2. ट्रैफिक चालान का भुगतान केवल अधिकारिक पोर्टल या ट्रेफिक पुलिस की वेबसाइट व एप पर ही वेरिफाई करें।
3. केवल अधिकृत स्त्रोत गुगल प्ले स्टोर से ही एप डाउनलोड करें।
4. गुगल प्ले प्रोटेक्शन को हमेशा सक्रिय रखें।
5. अनजान व अविश्वसनीय एप को एक्सेसिबिलिटी सर्विस की अनुमति न दें।
6. संदिग्ध संदेश व ईमेल में प्राप्त लिंक पर क्लिक करने से बचें।

7. मोबाइल व एप्लिकेशन को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed