{"_id":"6a1de9bd8610b5ec8f065cd2","slug":"if-you-feel-tired-all-the-time-in-summer-then-be-careful-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-155778-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गर्मी में हर समय रहती है थकान तो हो जाएं सावधान...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गर्मी में हर समय रहती है थकान तो हो जाएं सावधान...
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थकान की प्रतिकात्मक फोटो ।
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिले में लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों में अत्यधिक थकान की समस्या भी बढ़ने लगी है। अधिक तापमान, शरीर में पानी की कमी और लंबे समय तक धूप के संपर्क में रहने से लोगों को कमजोरी, चक्कर आना, अधिक प्यास लगना और लगातार थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो स्थिति गंभीर होकर लू लगने का रूप भी ले सकती है।
जिला बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मुदगिल ने कहा कि गर्मी के कारण व्यक्ति को पर्याप्त आराम करने के बाद भी थकान महसूस होती है। कई लोगों को खड़े होने पर चक्कर आने, भूख कम लगने, सीढ़ियां चढ़ने में परेशानी होने और दिनभर कमजोरी महसूस होने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। शरीर में पानी और आवश्यक लवणों की कमी इसके प्रमुख कारणों में शामिल है।
उन्होंने कहा कि समर फटीग और हीट स्ट्रोक में अंतर समझना भी जरूरी है। समर फटीग में व्यक्ति थकान और कमजोरी महसूस करता है, जबकि हीट स्ट्रोक में शरीर का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है और तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
इसके बचाव के लिए लोगों को दिनभर पर्याप्त पानी पीने, छाछ, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है। इसके अलावा तरबूज, खरबूजा और खीरा जैसे मौसमी फलों को भोजन में शामिल करने, दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने तथा सूती और हल्के कपड़े पहनने की भी सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया है, ताकि बढ़ते तापमान के बीच स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचा जा सके।