{"_id":"65f00450a8000cc45903bdb1","slug":"if-there-is-negligence-in-development-work-action-will-be-taken-ramkaran-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-115094-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई : रामकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में लापरवाही बरती तो होगी कार्रवाई : रामकरण
Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
शाहबाद। क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य किए जा रहे है। नागरिकों को बिजली, पीने का पानी, सडक़े, पक्के रास्तों जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सरकार ने हल्के के विकास के लिए करोड़ों रुपए का बजट भी उपलब्ध करवाया है। यह कहना है विधायक रामकरण का। वे सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इससे पहले विधायक ने हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 12.25 लाख रुपये की राशि से राम नगर से हसनपुर बांध तक निर्मित रास्ते का उद्घाटन किया, 10.30 लाख की लागत से बनने वाले काहनगड़ रोड से डेरा चांद माजरा तक के रास्ते का शिलान्यास, 12.84 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सिख फार्म मैन रोड से नसीब सैनी के घर तक बनने वाली सडक़ का शिलान्यास किया। 22.85 लाख की लागत से भौकर माजरा से हल्दाहेड़ी तक निर्मित सडक़ का उद्घाटन किया, 20.41 लाख की लागत से निर्मित ठोल रोड से अश्वनी पंडित के घर तक रास्ते का उदघाटन, 3.34 लाख की लागत से सुखदेव के घर से श्याम लाल के घर तक बने रास्ते का उदघाटन, 8.53 लाख की लागत से छपरी रोड से नरेश के घर तक रास्ते का उदघाटन, 3.35 लाख की लागत से लाडवा रोड से प्रदीप कुमार के घर तक बने रास्ते का उद्घाटन किया।
विधायक ने अधिकारियों व एजेंसियों से कहा कि निर्माण कार्यों की सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखकर कार्य करना होगा। अगर किसी भी स्तर पर निर्माण सामग्री में कोई कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी और एजेंसी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर ब्लॉक समिति चेयरमैन तरसेम सिंह, एक्सईन अमित माहला, एसडीओ सुरेंद्र सिंह, जेई अमन शर्मा, विष्णु भगवान गुप्ता, सुकरम पाल, जिप सदस्य कंवर पाल, पार्षद रमेश कश्यप, डा. लक्की, जसबीर सैनी, जगतार तारा, निशा ठकराल, हीरा लाल, सरपंच सुखदीप सिंह मोहड़ी सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।