{"_id":"67ed9c48282454829f04e27d","slug":"if-there-is-a-drinking-water-problem-contact-on-toll-free-number-dc-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-133649-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या हो तो टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या हो तो टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क : डीसी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के मौसम के चलते जिलावासियों का आह्वान किया कि वे पीने के पानी को व्यर्थ न बहाएं। गर्मी के मौसम में जल संरक्षण का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
जल संरक्षण जरूरत भी है और यह हमारा कर्तव्य भी है। इसलिए सभी जिलावासी जल संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। पेयजल से संबंधित किसी भी समस्या के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का टोल फ्री नंबर 1800-180-5678 पर संपर्क कर सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त नेहा सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है वैसे-वैसे पानी की खपत बढ़ती जा रही है। नागरिकों को पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन प्रयास कर रहा है।
जिले में सभी नागरिकों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिले, इसको लेकर उनके द्वारा सिंचाई विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं। निर्देश दिए हैं कि गर्मी में पेयजल आपूर्ति के लिए नहरी पानी के अलावा ट्यूबवेलों से पानी सप्लाई की व्यवस्था रखें। संवाद