फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   If action is taken against farmers for burning crop residue, SKM will give mass arrest

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर कार्रवाई हुई तो एसकेएम देगा सामूहिक गिरफ्तारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
If action is taken against farmers for burning crop residue, SKM will give mass arrest
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष जलाने को लेकर अगर पुलिस ने एक भी किसान को गिरफ्तार करने का काम किया तो संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संबंधित थाने पहुंचकर सामूहिक गिरफ्तारी देंगे। सरकार ने किसानों पर की जाने वाली कार्रवाई बंद नहीं की और दर्ज मामले वापस नहीं लिए तो कड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। यह एलान मंगलवार को पिपली के ताऊ देवीलाल पार्क में आयोजित हुई एसकेएम की पंचायत में चर्चा के बाद मुख्यमंत्री आवास पर धरने के दौरान किया गया।
विज्ञापन

किसान नेता रत्नमान, सुरेश कौथ व दर्शन पाल के नेतृत्व में किसानों ने पहले पार्क में करीब दाे घंटे तक किसानों की मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की तो फिर पैदल मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग किए जाने व भारी पुलिस बल के चलते किसानों ने बीच सड़क जिंदल चौक के पास ही धरना शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटा तक धरना जारी रखा तो किसानों ने प्रदेश व केंद्र सरकार को जमकर घेरा।
विज्ञापन


किसानों ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव के दौरान से लेकर अब तक फसल अवशेष से संबंधित दर्ज किए गए मुकदमे रद्द करने, डीएपी की आपूर्ति बढ़ा किसानों को खाद उपलब्ध करवाने, फसल अवशेष प्रबंधन के लिए किसानों को 5000 रुपये प्रति एकड़ देने समेत अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने यह भी एलान किया कि 10 से 15 नवंबर को सभी जिलों में संयुक्त मोर्चा की जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिसमें गांवों में पंचायतें करने की योजना बनाई जाएगी। 26 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर चेतावनी रैलियां आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed